एक्सप्लोरर

'किम जोंग के बाद ममता बनर्जी दूसरी तानाशाह', कोलकाता रेप केस पर भड़के गिरिराज सिंह

Giriraj Singh On Mamata Banerjee: गिरिराज सिंह ने कहा, बंगाल में ममता बनर्जी तानाशाह के रूप में हैं. ममता बनर्जी की सरकार गुंडों के सरगना वाली सरकार है.

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार बीजेपी के निशाने पर हैं. अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनकी तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग से की है. गिरिराज सिंह ने कहा, अभी तक पूरी दुनिया में एक तानाशाह किम जोंग था लेकिन अब ममता बनर्जी दूसरी तानाशाह बन गईं हैं. 

गिरिराज सिंह ने कहा, बंगाल में ममता बनर्जी तानाशाह के रूप में हैं. ममता बनर्जी की सरकार गुंडों के सरगना वाली सरकार है. राज्य में जो अपराधी हैं, वे TMC के कार्यकर्त्ता हैं. महिला होकर भी ममता बनर्जी को शर्म नहीं आती है. 

ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरा

इससे पहले बीजेपी ने बुधवार को कोलकाता रेप केस को लेकर बंगाल बंद बुलाया. इसे लेकर ममता बनर्जी बीजेपी पर भड़क गईं. ममता बनर्जी ने कहा, बंगाल में आग लगाने की कोशिश की तो सब जगह आग लगेगी. उन्होंने कहा, "कुछ लोगों को लग रहा है कि ये बांग्लादेश है. मुझे बांग्लादेश पसंद है, वहां के लोग हमारी तरह बात करते हैं. बांग्लादेश और बंगाल की संस्कृति एक है, लेकिन ये याद रखिएगा बांग्लादेश एक अलग देश है और भारत एक अलग देश. मोदी बाबू आप अपनी पार्टी को कहकर जो आग लगवा रहे हैं. याद रखिएगा अगर बंगाल में आग लगाएंगे तो असम भी चुप नहीं बैठेगा. पूर्वोत्तर राज्य भी नहीं थमेंगे. ना उत्तर प्रदेश, ना बिहार और नही ओडिशा थमेगा. दिल्ली भी शांत नहीं बैठेगा. आपकी कुर्सी हिला कर रख देंगे.

ममता बनर्जी ने की डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील

ममता बनर्जी ने कहा,  मैं प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स से गुजारिश करती हूं कि वे काम पर लौट आएं. हम लोग उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेंगे. बीजेपी एआई के जरिए बड़े पैमाने पर साइबर क्राइम में लिप्ट है, जिसकी वजह से सामाजिक अव्यवस्था फैल रही है. बीजेपी के बंद का उद्देश्य बंगाल को बदनाम करना है. वह आरजी कर अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले की जांच को पटरी से उतारने की साजिश रच रही है. 

डॉक्टरों ने ठुकराई ममता की मांग

पश्चिम बंगाल में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने काम पर लौटने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपील को बुधवार को खारिज कर दिया. राज्य के जूनियर डॉक्टर महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में पिछले 20 दिनों से काम बंद कर हड़ताल कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम के एक सदस्य ने कहा कि जब तक आरजी कर अस्पताल की पीड़िता महिला डॉक्टर को न्याय मिलने समेत उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे आंदोलन वापस नहीं लेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget