एक्सप्लोरर

जॉर्ज फर्नांडीस के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक, पीएम बोले- निडर और बेबाक नेता को हमने खो दिया

George Fernandes Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जॉर्ज फर्नांडीस ने भारत के राजनीतिक नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया. वे स्पष्टवादी और निडर, बेबाक और दूरदर्शी थे.

नई दिल्ली: देश के पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस नहीं रहे. आज तड़के 88 साल की उम्र में जॉर्ज फर्नांडीस ने अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद राजनीतिक जगत शोक में डूब गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी नेता लालू यादव समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है और उनके राजनीतिक उपलब्धियों को याद किया.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''जॉर्ज साहब ने भारत के राजनीतिक नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया. वे स्पष्टवादी और निडर, बेबाक और दूरदर्शी थे, उन्होंने हमारे देश के लिए अहम योगदान दिया है. वह गरीबों और हाशिए पर रहे लोगों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावी आवाजों में से एक थे. उनके निधन की खबर सुनकर दुख हुआ.''

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के निधन पर दुख जताया. गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ''पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ.' उन्होंने कहा, ''दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है.''

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने उनके निधन पर कहा, ''पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज के निधन पर हार्दिक संवेदना. मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.''

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने ट्वीट कर कहा, ''जॉर्ज साहब का हमारे बीच से जाना भारतीय राजनीति के एक युग का अवसान है. वे गरीबों, मजदूरों और शोषितों के पक्ष में आवाज उठाने वाले महान जननेता थे. जॉर्ज फर्नांडीस जी को विनम्र श्रद्धांजलि.''

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का 88 साल की उम्र में निधन

जॉर्ज फर्नांडीस के साथ काम कर चुके जेडीयू के पूर्व नेता शरद यादव ने कहा कि मेरे लिए वह प्रेरणा के स्त्रोत थे. उन्होंने मजदूर वर्ग के लिए लड़ाई लड़ी. भारतीय राजनीति में उनके योगदार को कभी भुलाया नहीं जा सकता है.

इंदिरा की आंखों में खटकने वाले जॉर्ज को वाजयेपी ने पलकों पर बिठाया, जानें रोचक तथ्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget