एक्सप्लोरर

पक्ष-विपक्ष की लड़ाई में लगने लगे 'छक्के', राहुल के बयान का रविशंकर ने ऐसे दिया जवाब

सरकार पर अपने वादों को पूरा नहीं करने के राहुल गांधी के आरोप पर प्रसाद ने कहा ‘‘मैच जिताने वाला यह पहला छक्का नहीं है, अभी ऐसे और भी छक्के लगेंगे.’’

नई दिल्ली: गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण बिल पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है. रविशंकर प्रसाद ने आर्थिक आधार पर सामान्य वर्ग को आरक्षण देने के मोदी सरकार के फैसले को मैच जिताने वाला छक्का बताते हुए कहा कि अभी इस मैच में विकास से जुड़े और भी छक्के देखने को मिलेंगे.

आरक्षण देने संबंधी संविधान 124वें संशोधन विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए रविशंकर प्रसाद ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, ‘’सरकार ने यह साहसिक फैसला समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्य धारा में समान रूप से शामिल करने के लिये किया है.’’

राजस्थान: किसानों की कर्जमाफी पर बोले राहुल- बैकफुट पर मोदी, फ्रंट फुट पर अब हम मारेंगे छक्का

सरकार पर अपने वादों को पूरा नहीं करने के राहुल गांधी के आरोप पर प्रसाद ने कहा ‘‘मैच जिताने वाला यह पहला छक्का नहीं है, अभी ऐसे और भी छक्के लगेंगे.’’ उन्होंने इस विधेयक के न्यायिक समीक्षा में नहीं टिक पाने की विपक्ष की आशंकाओं को निर्मूल बताते हुए कहा, ‘’आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा संविधान में नहीं लगायी गयी है. सुप्रीम कोर्ट ने यह सीमा सिर्फ पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति एवं जनजाति समूहों के लिये तय की है.’’

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘’प्रस्तावित विधेयक के द्वारा संविधान के अनुच्छेद 15 में कम आय वर्ग वाले सामान्य वर्ग के लोगों को शैक्षिक आधार पर और अनुच्छेद 16 में रोजगार में नौकरी में आरक्षण के लिये संशोधन कर नये प्रावधान जोड़े जाएंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’संविधान के मौलिक ढांचे से छेड़छाड़ के आरोप पर प्रसाद ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 368 संसद को मौलिक अधिकार सहित संविधान के किसी भी भाग में किसी भी प्रकार का बदलाव करने का अधिकार देता है.’’

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

दरअसल राहुल गांधी ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि किसान अब बैकफुट पर नहीं रहेगा. हम फ्रंट फुट पर खेलेंगे और छक्का मारेंगे. राहुल गांधी किसानों की कर्जमाफी को लेकर बोल रहे थे. राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हार के बाद अब बैक फुट पर खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

शादी के सवाल पर राहुल गांधी बोले- अभी सिर्फ बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लड़ाई पर है ध्यान

31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा संसद का बजट सत्र, एक फरवरी को आएगा बजट

राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामला: संविधान पीठ में मुस्लिम जज की मांग पर जिलानी बोले- जजों का कोई धर्म नहीं होता

गरीब सवर्ण आरक्षण: कांग्रेस पर बरसे पीएम, कहा- चौकीदार सोता नहीं, चोरों को पकड़ता है

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
Parliament Monsoon Session LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget