एक्सप्लोरर

केजरीवाल को हाउस अरेस्ट किए जाने के आरोपों पर गौतम गंभीर का पलटवार, कह दी ये बड़ी बात

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें केजरीवाल ने बीजेपी पर दिल्ली पुलिस की मदद से उनको हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया था.

नई दिल्ली: नगर निगम का पैसा दिल्ली सरकार द्वारा रोके जाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयर मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठे हैं. केजरीवाल और आम आदमी पार्टी कह रही है कि बीजेपी के इशारे पर पुलिस ने उनको हाउस अरेस्ट कर लिया है, जिससे कि वह किसानों का समर्थन ना कर सकें. तो वहीं बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने इस पर पलटवार करते हुए कहा अगर केजरीवाल हाउस अरेस्ट है तो इस लिहाज से तो पूरी दिल्ली हाउस रहती है. गंभीर ने कहा कि केजरीवाल इस तरीके के आरोप सिर्फ अपना मुंह छुपाने के लिए लगा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने जिस भारत बंद का समर्थन किया था वह दिल्ली में पूरी तरह से विफल रहा.

गौतम गंभीर ने किया पलटवार नगर निगम के पार्षद और मेयर के साथ धरने पर बैठे बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें केजरीवाल ने बीजेपी पर दिल्ली पुलिस की मदद से उनको हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया था. गौतम गंभीर ने कहा कि केजरीवाल सिर्फ मुद्दों को भटकाने की राजनीति करते हैं और यही वह इस बार भी कर रहे हैं. अभी भी वह घर पर नहीं है लेकिन नजरबंदी की बात करते हैं.

'हाउस अरेस्ट के आरोप गलत' गंभीर ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपने घर से आते हैं जाते हैं. अगर इस तरह से वो खुद को हाउस अरेस्ट बता रहे हैं तो इस लिहाज से तो पूरी दिल्ली हाउस अरेस्ट है. गंभीर ने सीएम केजरीवाल के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा क्योंकि उन्होंने भारत बंद की कोशिश की थी जो दिल्ली में सफल नहीं हुई और इसी वजह से उनको मुंह छुपाने पड़ा, जिसके बाद उन्होंने मुद्दों को भटकाने की राजनीति शुरू कर दी और भी आरोप लगा दिया कि हाउस अरेस्ट किया गया.

'6 साल से मांग रहे MCD के लिए फंड' एमसीडी को फंड न दिए जाने के मुद्दे पर बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि ये मांग आज की नहीं है बल्कि पिछले छह सालों की है. पिछली बार भी जब पार्षद धरने पर बैठे थे तो केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि बात करेंगे और पैसा देंगे, क्योंकि यह पैसा एमसीडी अपने लिए नहीं मांग रही बल्कि उन लोगों के लिए मांग रही है जो जनता की सेवा में लगे हुए हैं, जिसमें डॉक्टर, सफाई कर्मचारी, टीचर्स सभी शामिल हैं.

'निगम चुनाव के लिए माहौल बना रहे केजरीवाल' सांसद गौतम गंभीर में केजरीवाल के आरोपों पर कहा कि सीएम केजरीवाल को इस मामले में अपनी राजनीति को दूर रखना चाहिए. लेकिन केजरीवाल को पता है कि अगले साल निगम का चुनाव होना है और इस वजह से वह इस तरीके का माहौल बना रहे हैं जिससे कि एमसीडी काम ना कर सके.

'मनोज तिवारी भी धरने में हुए शामिल' गौतम गंभीर के साथ ही बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी पार्षदों और मेयरों के धरने में शामिल हुए. मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि केजरीवाल हाउस अरेस्ट नहीं हैं बल्कि हाउस में रेस्ट कर रहे हैं और नजरबंद नहीं बल्कि नजर चुरा रहे हैं, जिससे कि लोगों का सामना ना करना पड़े. रही बात केजरीवाल सरकार द्वारा निगम को उसका बकाया पैसा पहले ही दिए जाने देने के दावे की तो मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार यह जो बात कहती है कि उन्होंने निगम को पैसा दिया वह पूरी तरह से गलत है. अगर वह सच है तो कागज लेकर आ जाए और निगम की यह जो मेयर और पार्षद धरने पर बैठे हैं इनको आकर दिखा दें.

इसलिए दिया जा रहा धरना गौरतलब है कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों के मेयर और पार्षद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर निगम के 13,000 करोड़ों रुपए बकाए की बात कहते हुए सरकार से निगम को पैसा देने की मांग पर धरना दे रहे हैं. जिस पर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सवाल उठाते हुए आरोप लगा रही है कि इसके जरिए बीजेपी ने पुलिस की मदद से उनको हाउस अरेस्ट करने की कोशिश की है, जिससे कि वह जनता के हितों के काम ना कर सकें और किसान आंदोलन का समर्थन ना कर सकें.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget