एक्सप्लोरर

महागठबंधन में फांस: गौरव गोगोई बोले राहुल को पीएम देखना नहीं चाहती ममता, आंध्र में अकेले लड़ेगी कांग्रेस

ओमान चांडी ने कहा कि वे चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा करने के लिए फिर 31 जनवरी को एकत्र होंगे. उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस ने फरवरी में सभी 13 जिलों में एक बस यात्रा निकालने का निर्णय किया है.

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी की सियासी एंट्री के बीच बुधवार को महागठबंधन को लेकर भी हलचल तेज रही. विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाने वाली ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बड़ा आरोप लगाया. गौरव गोगोई ने कहा कि ममता बनर्जी नहीं चाहती हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें. सांसद गौरव गोगोई असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के बेटे हैं.

गौरव गोगोई ने कहा, ''हाल ही में तृणमूल कांग्रेस ने विपक्षी रैली का आयोजन किया था. लेकिन उन्हें राहुल गांधी से परेशानी है. वे उन्हें देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं देखना चाहते. लेकिन मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे. केंद्र में अगली सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगी.”

बता दें कि हाल ही में ममता बनर्जी ने कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में विपक्ष की महारैली का आयोजन किया था. इस रैली में करीब 22 पार्टियों के नेता शामिल हुए थे. कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे और अभिषेक मनु सिंघवी ने शिरकत की थी.

आध्र में अलग अलग लड़ेंगी टीडीपी-कांग्रेस एक ओर जहां तेलंगाना में एक साथ चुनाव लड़े कांग्रेस और टीडीपी की राह जुदा हो गई है. पूर्व सीएम और कांग्रेस महासचिव ओमन चांडी ने एलान किया है कि आंध्र प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी अकेले ताल ठोकेगी.

ओमन चांडी ने कहा, ‘‘हम सभी 175 विधानसभा सीटों और 25 लोकसभा सीटों पर अकेले लड़ेंगे. तेदेपा के साथ हमारा गठबंधन केवल राष्ट्रीय स्तर पर है, ऐसे में हम राज्य में गठबंधन (इसके साथ) नहीं करेंगे.’’

चांडी ने कहा कि वे चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा करने के लिए फिर 31 जनवरी को एकत्र होंगे. उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस ने फरवरी में सभी 13 जिलों में एक बस यात्रा निकालने का निर्णय किया है.

चुनाव बाद कांग्रेस को दे सकते हैं समर्थन: आप विधायक दिल्ली में वक्फ बोर्ड के कार्यक्रम में विधायक अमनातुल्ला खान ने केजरीवाल की मौजूदगी में बड़ा बयान दे दिया. अमनातुल्ला ने चुनाव बाद कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही, वहीं केजरीवाल ने भी कहा कि मोदी और अमित शाह के अलावा जो भी पीएम बनेगा उसे समर्थन देंगे. उन्होंने कहा कि टीवी वाले मोदी बनाम राहुल दिखाते हैं, ऐसा नहीं है. दिल्ली में मोदी को कांग्रेस नहीं आम आदमी पार्टी हरा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget