एक्सप्लोरर

Gandhinagar Exit Poll Result 2024: गांधीनगर में अमित शाह के लिए राह आसान या मुश्किल, जानिए एग्जिट पोल का रिजल्ट

Gandhinagar Seat Exit Poll: बीजेपी ने पिछली बार गुजरात की सभी सीटों पर जीत हासिल की थी. अमित शाह को 2019 में गांधीनगर से 5.5 लाख वोटों से जीत मिली थी.

Gandhinagar Exit Poll: गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट को बीजेपी के गढ़ के तौर पर देखा जाता है. इस सीट पर बीजेपी ने 1989 से कब्जा जमाया हुआ है. पिछले साढ़े तीन दशक से बीजेपी के अलावा कोई भी दल इस सीट को जीतने के करीब भी नहीं पहुंचा है. इस बार यहां से बीजेपी के कद्दावर नेता अमित शाह मैदान में हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, अमित शाह इस सीट पर आसानी से जीत हासिल करने वाले हैं. 

गांधीनगर सीट पर अमित शाह का मुकाबला कांग्रेस की सोनल पटेल से है. वह गुजरात कांग्रेस की महिला विभाग की अध्यक्ष रह चुकी हैं. दरअसल, कांग्रेस ने गांधीनगर सीट पर किसी मजबूत उम्मीदवार को नहीं उतारा, जिसकी वजह से अमित शाह की राह बेहद ही आसान हो गई. यही वजह है कि एग्जिट पोल भी अब इस ओर इशारा कर रहे हैं कि अमित शाह यहां से भारी मतों से जीतने वाले हैं. सोनल पटेल कांग्रेस की कमजोर कड़ी साबित हो रही हैं.

अमित शाह से पहले आडवाणी थे गांधीनगर से सांसद

2019 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने कांग्रेस के चतुरसिंह जावनजी चावड़ा को 5.5 लाख वोटों के भारी अंतर से हराया. इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कांग्रेस के किरीटभाई ईश्वरभाई पटेल को 4.8 लाख वोटों से शिकस्त दी. लालकृष्ण आडवाणी ने 1998 से लेकर 2014 तक छह बार गांधीनगर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की. 2019 में यहां से पहली बार अमित शाह को टिकट दिया गया था. 

गुजरात में बीजेपी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?

इंडिया-टुडे एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी को 25-26 सीटें मिलने का अनुमान है. पार्टी राज्य में क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है. एग्जिट पोल बता रहे हैं कि कांग्रेस को राज्य में मुश्किल से एक सीट मिल सकती है. हालांकि, चुनावी विश्लेषक प्रदीप गुप्ता के मुताबिक, जिन दो सीटों पर बीजेपी को कड़ी टक्कर मिल सकती है, वे हैं साबरकांठा और भरूच. बीजेपी को 63 फीसदी तो कांग्रेस को 30 फीसदी वोट मिल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 'सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है...', एग्जिट पोल पर राहुल गांधी का आया पहला रिएक्शन, जानिए क्या बोले?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget