एक्सप्लोरर

'भारत की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान 2027 में शुरू हो सकती है', बोले पीएम मोदी

इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि गगनयान परियोजना का पहला मानवरहित मिशन इस साल के अंत में प्रक्षेपित होने की उम्मीद है. 2026 में इसी तरह के दो और मिशन प्रक्षेपित किए जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (7 मई, 2025) को कहा कि भारत की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान देश की बढ़ती आकांक्षाओं को उजागर करती है, जिसे 2027 की शुरुआत में प्रक्षेपित किया जा सकता है.

वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन के लिए अपने रिकॉर्ड किए गए संदेश में मोदी ने कहा कि भारत के लिए अंतरिक्ष अन्वेषण के साथ-साथ सशक्तीकरण का क्षेत्र है. उन्होंने 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने और 2040 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजनाओं को भी गिनाया.

'भारत जल्द विशेष जी-20 उपग्रह प्रक्षेपित करेगा'
मंगलवार को रिकॉर्ड किए गए संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा दूसरों से होड़ करने की नहीं है. यह एक साथ ऊंचाई तक पहुंचने की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जल्द ही एक विशेष जी-20 उपग्रह प्रक्षेपित करेगा जो वैश्विक दक्षिण के लिए उपहार होगा.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि गगनयान परियोजना का पहला मानवरहित मिशन इस साल के अंत में प्रक्षेपित होने की उम्मीद है. 2026 में इसी तरह के दो और मिशन प्रक्षेपित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि पहला मानवयुक्त मिशन 2027 की पहली तिमाही में लांच किया जाएगा. अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजने से पहले इसरो मानवरहित मिशन के तहत रोबोट व्योममित्र भेजेगा.

पीएम मोदी ने 2018 में की थी गगनयान परियोजना की घोषणा
पीएम मोदी ने 2018 में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गगनयान परियोजना की घोषणा की थी और भारत की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान के लिए 2022 का लक्ष्य  निर्धारित किया था. इस परियोजना में कई बार देरी हुई है, जिसका एक कारण कोविड-19 भी है.

इसरो के अध्यक्ष ने बताया कि यह जटिल प्रक्रिया है. हालांकि, 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है हम अंतिम चरण में हैं. उन्होंने बताया कि दिसंबर में पीएसएलवी राकेट की तरफ से प्रक्षेपित 2 उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग सफल रही. इसरो अब स्पैडेक्स-2 की योजना बना रहा है.

ये भी पढ़ें:

'पहलगाम आतंकी हमले में टीआरएफ की भूमिका, आतंकियों का ठिकाना है पाकिस्तान', ऑपरेशन सिंदूर के बाद बोले विदेश सचिव विक्रम मिसरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
'खास पैटर्न में चोरियां, BJP-RSS के लिए धर्म सिर्फ सत्ता का जरिया', कांग्रेस का राम मंदिर मामले पर बड़ा बयान
'खास पैटर्न में चोरियां, BJP के लिए धर्म सत्ता का जरिया', कांग्रेस का राम मंदिर मामले पर बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget