एक्सप्लोरर

मोदी मैजिक से देश की करीब 58 प्रतिशत आबादी पर 'भगवा राज'?

नई दिल्ली: पांच राज्यों के चुनावों के जो एग्जिट पोल सामने आए हैं, उन्होंने एक बार फिर ये संकेत दे दिया है कि 2014 में देश में चली मोदी लहर अब तक कायम है. जिस मोदी लहर पर सवार होकर बीजेपी गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की अस्सी में से 73 सीटें 2014 में जीत ली थीं. वही लहर अब यूपी विधानसभा चुनाव में भी दिख रही हैं. एबीपी न्यूज सीएसडीएस का यूपी एग्जिट पोल के नतीजे देखिए और खुद समझिए.

 213

उत्तर प्रदेश में बीजेपी 164-176 सीट जीतकर नंबर वन पोजिशन पर रह सकती है. कांग्रेस के साथ गठबंधन करके उतरे अखिलेश यादव 156-169 सीट पा सकते हैं. बड़ा झटका मायावती को लग सकता है. जो 60 से 72 सीट पर सिमट सकती हैं. अन्य के खाते में 2-6 सीट जा सकती है.

नोटबंदी के बाद जब पूरा विपक्ष देश में मोदी सरकार को घेरने में लगा था. अखिलेश-मायावती-राहुल गांधी नोटबंदी पर मोदी को कठघरे में खड़ा कर रहे थे. तब एग्जिट पोल कहता है कि ना सिर्फ यूपी में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. बल्कि उत्तराखंड में तो बीजेपी सरकार बनाती ही दिख रही है.

उत्तराखंड में बीजेपी 34-42 सीट पाकर सरकार बना सकती है. कांग्रेस 23-29 सीट पाकर गद्दी खो सकती है. अन्य को 3 से 9 सीट मिल सकती है. 2014 के चुनाव के बाद सिर्फ दिल्ली औऱ बिहार दो ही ऐसे चुनाव रहे, जहां मोदी मैजिक काम नहीं कर पाया. लेकिन हरियाणा-झारखंड में अपने दम पर बीजेपी ने सरकार बनाई. महाराष्ट्र में शिवसेना से अलग होकर लड़े और सबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार बनाई. जम्मू कश्मीर में पहली बार बीजेपी ने गठबंधन किया सरकार में शामिल हुई. असम में बीजेपी ने मोदी लहर के दम पर जीत हासिल की. केरल में मोदी के नाम पर उतरी बीजेपी ने दस फीसदी वोट हासिल किए. लेकिन अब 2017 के पांच राज्यों के चुनाव में मोदी के नाम पर उतरी बीजेपी गोवा में भी अपना परचम दोबारा लहराती दिख रही है. एबीपी न्यूज सीएसडीएस का एग्जिट पोल यही बताता है.

40 विधानसभा वाली गोवा में बीजेपी 16 से 22 सीट पाकर दोबारा सरकार बना सकती है. कांग्रेस 10 से 16 सीट और एमजीपी 1 से 5 सीट. और पहली बार गोवा में चुनाव लड़ रहे केजरीवाल की पार्टी 4 सीट तक जीत सकती हैं.

देश में कहां-कहां बीजेपी ?

बीजेपी के राज्य

उत्तर प्रदेश 16.5%

उत्तराखंड 0.83%

असम 2.58% मोदी लहर में क्या क्या हुआ ? 2014 के बाद सिर्फ दिल्ली-बिहार हारे हरियाणा-झारखंड में अपने दम पर सरकार बनाई महाराष्ट्र में शिवसेना से अलग होकर लड़े, सरकार बनाई जम्मू-कश्मीर में बीजेपी जीती, गठबंधन सरकार बनाई असम में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की केरल में पहली बार खाता खोला, 10% वोट मिले अब एग्जिट पोल में 5 में से 4 राज्य जीतती दिखी बीजेपी

बड़ी बातें क्या हैं?

एग्जिट पोल से पहले देश की 36% आबादी पर बीजेपी राज था . एग्जिट पोल से पहले देश की 43% आबादी पर बीजेपी गठबंधन का राज था. अब देश की करीब 58% आबादी पर बीजेपी गठबंधन का राज हो सकता है.

देश में कहां है कांग्रेस ?

कर्नाटक 5.05% पंजाब 2.29% हिमाचल 0.57% मेघालय 0.25% मणिपुर 0.22% मिजोरम 0.09% कुल आबादी 8.47%

Full Information: ABP एग्जिट पोल- यूपी से BJP के लिए अच्छी खबर लेकिन मायावती हो सकती हैं 'किंगमेकर' ABP न्यूज एग्जिट पोल: यूपी, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में कौन बनेगा 'सुल्तान'? UP Exit Poll: किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं, बीजेपी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी ABPExitPoll : बीजेपी की जीत का सबसे बड़ा 'नायक'! Exit Poll का पोल: जानें- किस चैनल के मुताबिक पंजाब में किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVK वर्कर की बीच सड़क पीट-पीटकर हत्या, रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV आया सामने
TVK वर्कर की बीच सड़क पीट-पीटकर हत्या, रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV आया सामने
'आतंक से नक्सलवाद तक कसी नकेल', शाह ने बताया कैसे मजबूत हुई आंतरिक सुरक्षा
'आतंक से नक्सलवाद तक कसी नकेल', शाह ने बताया कैसे मजबूत हुई आंतरिक सुरक्षा
लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन! सुप्रीम कोर्ट की टीम ने किया सर्वे
लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन! सुप्रीम कोर्ट की टीम ने किया सर्वे
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द

वीडियोज

CM Yogi in Chitrakoot: CM yogi ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा। CM Yogi Speech
PM Modi के SRCC में दिए विपक्ष पर 'फूफा' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार। Congress on PM Modi
MP Sagar Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड के तार यूपी से जुड़े !। CM Mohan Yadav। MP Liquor Case
Kharge On PM Modi: विपक्ष पर PM मोदी का बड़ा कटाक्ष, ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे भड़के
UP-Bihar Flood Alert: रौद्र रूप में गंगा..UP -Bihar -Jharkhand में हाहाकार। Flood Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
दिल्ली में बिल्डिंग गिरी, चश्मदीद ने कहा, 'जो छात्र अपने कमरों के...'
दिल्ली में बिल्डिंग गिरी, चश्मदीद ने कहा, 'जो छात्र अपने कमरों के...'
Watch: दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन! सुप्रीम कोर्ट की टीम ने किया सर्वे
लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन! सुप्रीम कोर्ट की टीम ने किया सर्वे
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
Embed widget