एक्सप्लोरर

यूपी नगर निकायों से जुड़े हर सवाल का जवाब पाने के लिए पढ़ें ये खबर

नगर निगम क्या होता है, नगर पालिका क्या होती है, मेयर कौन होता है, इनका चुनाव कैसे किया जाता है, चुनाव कौन कराता है... ऐसे बहुत से सवाल अक्सर आपके मन में भी आते होंगे? तो चलिए कोशिश करते हैं इन तमाम सवालों का जवाब देने की.

लखनऊ: कल यूपी नगर निगम चुनाव का परिणाम आएगा. सभी सियासी दल इस चुनावी समर में जोरदार जंग किये. खासकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन चुनावों में बेहद सक्रिय रहे. यूपी सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी इसे काफी गंभीरता से लिया. आम तौर पर देखा जाता रहा है कि मुख्यमंत्री इन चुनावों के प्रचार से दूर ही रहते हैं लेकिन इसके उलट योगी चुनावों से जुड़ी हर बात और हर चीज पर निगाह रखते दिखाई दिए. नगर निगम क्या होता है, नगर पालिका क्या होती है, मेयर कौन होता है, इनका चुनाव कैसे किया जाता है, चुनाव कौन कराता है... ऐसे बहुत से सवाल अक्सर आपके मन में भी आते होंगे? यूपी निकाय चुनाव 2017 आखिर क्यों है इतने खास नगर निगम के सदस्य - यूपी में नगर निगम के सदस्यों का काम बहुत महत्वपूर्ण होता है. नगर निगम के सदस्यों यानि पार्षदों को सीधे तौर पर चुनाव के माध्यम से जनता के द्वारा चुना जाता है. चुने हुए सदस्य 5 साल तक काम करते हैं. राज्य निर्वाचन आयोग की इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है. नगर निगम के मुखिया यानि मेयर - यूपी में मेयर की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होती है. इनका चुनाव भी सीधे चुनाव के माध्यम से जनता के द्वारा होता है. पार्षदों के साथ ही मेयर का भी चुनाव कराया जाता है. मेयर का कार्यकाल भी 5 साल का होता है. इस चुनाव में भी राज्य निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. यूपी निकाय चुनाव 2017 के परिणाम बताएंगे कि क्या है जनता का मूड नगर निगम के काम - शुद्ध पानी की आपूर्ति - निर्माण और सार्वजनिक सड़कों का रखरखाव - सड़कों पर उचित रौशनी की व्यवस्था करना - सार्वजनिक सड़कों, स्थानों और नाली की सफाई - प्राथमिक स्कूलों की स्थापना एवं रखरखाव - सार्वजनिक अस्पतालों का रखरखाव - जन्म व मृत्यु का पंजीकरण - सार्वजनिक गलियों, पुलों आदि स्थानों पर अवरोधों को दूर करना - सड़कों का नामकरण एवं मकानों का क्रमांकन नगर पालिका के सदस्य - यूपी में नगर पालिका के सदस्यों का चुनाव भी नगर निगम के सदस्यों की तरह ही होता है. यानि सीधे चुनाव के द्वारा जहां जनता वोट के माध्यम से नगर पालिका सदस्य चुनती है. ये लोग भी 5 साल के लिए ही चुने जाते हैं. नगर पालिका अध्यक्ष - यूपी में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी मेयर की ही तरह होता है. सीधे चुनाव के द्वारा जनता नगर पालिका अध्यक्ष को चुनती है. नगर पालिका सदस्यों के साथ ही अध्यक्ष को भी 5 साल के लिए चुना जाता है. नगर पालिका के काम - नगर पालिका के काम भी नगर निगम की तरह की होते हैं. पानी से लेकर स्ट्रीट लाइट तक और साफ सफाई से लेकर जन्म-मृत्यु पंजीकरण तक में नगरपालिका काम करती है. राज्य सरकार की योजनाएं सही से लागू हों यह काम नगर पालिकाएं ही करती हैं. यूपी निगर निकाय चुनाव - यूपी में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिकाएं और 438 नगर पंचायतों के लिए ये चुनाव हुआ. ये चुनाव तीन चरणों में हुआ है. वोटों की गिनती 1 दिसंबर को होगी. 3.32 करोड़ मतदाताओं ने 36289 बूथ और 11,389 पोलिंग सेंटर पर वोट डाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, ओडिशा के चांदीपुर से हुआ लॉन्च
अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, ओडिशा के चांदीपुर से हुआ लॉन्च
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
लव मैरिज रोकने हमला, बेटे ने लगाए विधायक प्रकाश पर गंभीर आरोप
लव मैरिज रोकने हमला, बेटे ने लगाए विधायक प्रकाश पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget