एक्सप्लोरर

आधार से नहीं लीक हुईं ट्राई प्रमुख की निजी जानकारियां, फ्रेंच हैकर का दावा गलत: UIDAI

UIDAI ने एक बयान जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा ग़लत है और आधार नम्बर से कोई जानकारी चोरी नहीं की गई है और न ही की जा सकती है.

नई दिल्लीः ट्राई चेयरमैन आर एस शर्मा ने ट्विटर पर अपना आधार नम्बर डालकर ये चुनौती दी थी कि कोई उनका निजी डेटा निकाल कर दिखाए. इसके बाद फ्रांस के एक हैकर ने शर्मा का मोबाइल नम्बर और पैन नम्बर ट्विटर पर डाल कर दावा किया था कि आधार नम्बर से निजी जानकारियां निकाली जा सकती हैं. अब आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण (UIDAI) ने एक बयान जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा ग़लत है और आधार नम्बर से कोई जानकारी चोरी नहीं की गई है और न ही की जा सकती है.

बयान के मुताबिक चूंकि आर एस शर्मा लंबे समय तक नौकरशाह रहे हैं लिहाज़ा उनका फ़ोन नम्बर कई वेबसाइट पर सार्वजनिक है. साथ ही उनकी जन्मतिथि सरकार के सिविल लिस्ट में है जो सरकार के वेबसाइट पर है. पैन कार्ड भी साधारणतया लोग कई जगह देते हैं. लिहाजा उनकी सार्वजनिक जानकारियों को ही निकाल कर उसे सामने लाकर आधार को निजी जानकारी के लिए असुरक्षित साबित करने की कोशिश की जा रही है.

आधार से नहीं लीक हुईं ट्राई प्रमुख की निजी जानकारियां, फ्रेंच हैकर का दावा गलत: UIDAI

यूआईडीएआई ने  लोगों से इन बातों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है और आधार को पूरी तरह सुरक्षित बताया है.

क्या है पूरा मामला भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष आर. एस. शर्मा ने आधार की सुरक्षा का पुख्ता दावा करते हुए अपना 12 अंकों का आधार नंबर जारी करते हुए कहा था कि अगर इससे सुरक्षा से जुड़ा कोई खतरा है, तो कोई मेरे आंकड़े लीक करके दिखाए और उनकी इस चुनौती के कुछ घंटे बाद ही उनके आंकड़े लीक हो गए. इलियट एल्डरसन उपनाम वाले फ्रांस के एक सुरक्षा विशेषज्ञ ने ट्वीट्स की श्रृंखला में शर्मा के निजी जीवन के कई आंकड़े, उनके 12 अंकों की आधार संख्या के माध्यम से जुटाकर जारी कर दिए, जिनमें शर्मा का निजी पता, जन्मतिथि, वैकल्पिक फोन नंबर आदि शामिल है.

शर्मा का कार्यकाल नौ अगस्त को समाप्त हो रहा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मेरा आधार संख्या 762177682740 है. मैं चुनौती देता हूं कि आप कोई ठोस उदाहरण दें कि इसे जानकर आप मुझे कोई हानि पहुंचा सकते हैं." इस चुनौती के कुछ घंटे बाद ही उनके निजी आंकड़े लीक हो गए. एंडरसन ने शर्मा को जवाब देते हुए कहा, "आपके आधार संख्या के साथ 9958587977 फोन नंबर जुड़ा है. यह नंबर आपके सचिव का है."

उन्होंने इन आंकड़ों को जारी करते हुए शर्मा को बताया कि आधार संख्या को सार्वजनिक करने के क्या खतरे हो सकते हैं. एल्डरसन ने लिखा, "आधार संख्या असुरक्षित है. लोग आपका निजी पता, वैकल्पिक फोन नंबर से लेकर काफी कुछ जान सकते हैं. मैं यही रुकता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप समझ गए होंगे कि अपना आधार संख्या सार्वजनिक करना एक अच्छा विचार नहीं है."

यूआईडीएआई का पक्ष

यूआईडीएआई ने ट्राई प्रमुख आर एस शर्मा के बचाव में उतरते हुये कहा कि शर्मा की जो व्यक्तिगत जानकारी ट्विटर पर डाली जा रही है, वह आधार डाटाबेस अथवा उसके सर्वर से नहीं ली गई है. इस बारे में डाटाबेस को हैक किये जाने के जो दावे किये जा रहे हैं वह जानकारी गूगल सर्च पर आसानी से उपलब्ध है. इसके लिये 12 अंकों के विशिष्ट पहचान संख्या की आवश्यकता भी नहीं है. आधार नंबर के संभावित दुरुपयोग को लेकर आर. एस. शर्मा और कुछ ट्विटर उपयोगक्ताओं के बीच बड़ा विवाद छिड़ा हुआ है. यूआईडीएआई इस विवाद में शर्मा के समर्थन में कूद पड़ा है. बहरहाल, यूआईडीएआई ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘ट्विटर पर जिस व्यक्ति, आर एस शर्मा की जानकारी को प्रकाशित किया जा रहा है वह आधार डाटाबेस से नहीं या फिर यूआईडीएआई के सर्वर से नहीं उठाई गई है.’ इसमें कहा गया है कि शर्मा पिछले कई दशकों से सरकारी सेवा में हैं और उनके बारे में काफी कुछ जानकारी गूगल सर्च और कई अन्य साइट पर उपलब्ध है. यह जानकारी आधार नंबर के बिना भी गूगल पर केवल सामान्य खोज करने से उपलब्ध हो जायेगी.

TRAI चेयरमैन का 'आधार चैलेंज' फेल, फ्रांस के हैकर ने लीक कर दी जानकारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget