एक्सप्लोरर

मुफ्त अनाज योजना: PM के एलान के बाद खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा- हमारे पास है भरपूर अनाज

रामविलास पासवान ने कहा कि सभी राज्यों को इस योजना को सफल बनाने के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएम की घोषणा को ज़मीन पर उतारने में हमें कोई दिक्कत नहीं होगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त अनाज देने की स्कीम नवंबर तक बढ़ाने का एलान किया है. एलान के बाद खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने इसे ऐतिहासिक और गरीबों के पक्ष में लिया गया फैसला बताया है.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए पासवान ने कहा कि अब सभी राज्यों को इस योजना को सफल बनाने के लिए आगे आना चाहिए. ऐसे राज्य जो इस योजना के क्रियान्वयन में पीछे चल रहे हैं, उन राज्यों से पासवान ने कोताही नहीं बरतने को कहा है.

खाद्य मंत्री ने कहा कि पीएम की घोषणा को ज़मीन पर उतारने में हमें कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि सरकारी गोदामों में भरपूर अनाज मौजूद है.

कुल 816 लाख मीट्रिक टन अनाज मौजूद खाद्य मंत्रालय के मुताबिक 29 जून तक उसके स्टॉक में कुल 816 लाख मीट्रिक टन अनाज मौजूद है. इसमें 266 लाख मीट्रिक टन चावल जबकि, 550 लाख मीट्रिक टन गेहूं मौजूद है. इसमें गेहूं और चावल की फ़िलहाल चल रही ख़रीद शामिल नहीं है, क्योंकि ये अभी तक गोदामों में नहीं पहुंची हैं.

अगर अप्रैल, मई और जून तक इस योजना को देखें तो इसमें अबतक 116 लाख मीट्रिक टन अनाज का ख़र्च हुआ है. यानी हर महीने औसतन 40 लाख मीट्रिक टन. इसमें 104 लाख टन चावल जबकि 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं शामिल है .

29 जून तक के आंकड़ों के मुताबिक़ अप्रैल, मई और जून में इस योजना के तहत क़रीब 98% लाभार्थियों को फ़ायदा मिल चुका है. हालांकि शुरुआत में इसकी रफ़्तार काफ़ी धीमी थी. बंगाल, दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में तो योजना को गति पकड़ने में काफ़ी समय लग गया.

यह भी पढ़ें:

‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ का विस्तार PM मोदी की संवेदनशीलता दिखाती है- अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए UK के नागरिकों से ठगे 7 करोड़ रुपये, ED ने कुर्क की संपत्ति
फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए UK के नागरिकों से ठगे 7 करोड़ रुपये, ED ने कुर्क की संपत्ति
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget