एक्सप्लोरर

Punjab Politics: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी में होंगे शामिल, पार्टी का भी होगा विलय

Amarinder Singh In BJP: पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल होने वाला है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. इसके साथ उनकी पार्टी का विलय बीजेपी में होगा.

Captain Amarinder Singh: पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) आज बीजेपी (BJP) में शामिल होंगे. उनके साथ उनके बेटे और बेटी भी बीजेपी में शामिल होंगे और उनकी पार्टी पीएलसी का विलय होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कैप्टन कुनबा पार्टी में शामिल होगा. इससे पहले उन्होंने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात भी की है.

अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी और पीएलसी का गठन किया था. पीएलसी ने बीजेपी और सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि, उसका एक भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया था और खुद सिंह को भी अपने गढ़ पटियाला शहर सीट से शिकस्त मिली थी.

कैप्टन की पत्नी कांग्रेस सांसद

पीएलसी के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने पहले बताया था कि कैप्टन सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे. सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह और बेटी जय इंदर कौर भी उनके साथ बीजेपी में शामिल होंगी. राज्य के कुछ और नेता भी उनके साथ बीजेपी का दामन थामेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री सिंह की पत्नी प्रनीत कौर पटियाला से कांग्रेस की सांसद हैं.

अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी से भी की मुलाकात

पीएलसी (PLC) का पार्टी में विलय कराकर बीजेपी (BJP) पंजाब (Punjab) में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है. रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद लंदन (London) से हाल में लौटने के बाद अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की थी. अमरिंदर सिंह ने 12 सितंबर को शाह के साथ अपनी मुलाकात के बाद कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, पंजाब में मादक पदार्थ-आतंकवाद के बढ़ते मामलों और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य की रूपरेखा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बहुत सार्थक चर्चा की. दो बार मुख्यमंत्री रह चुके सिंह पूर्ववर्ती पटियाला शाही परिवार (Patiala Royal Family) के वंशज हैं.

ये भी पढ़ें: Captain Amarinder Singh: दूसरी बार अपनी पार्टी का विलय करेंगे कैप्टन, 24 साल पहले अपनी पार्टी समेत थामा था कांग्रेस का हाथ

ये भी पढ़ें: Amarinder Singh News: क्या अपनी पार्टी का BJP में विलय करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, यहां जानें जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget