एक्सप्लोरर

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, आधा दर्जन डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी, हालत स्थिर

एम्स सूत्रों के मुताबिक रविवार शाम करीब 8:45 बजे मनमोहन सिंह को एम्स लाया गया जहां उन्हें हृदय और वक्ष विभाग के आईसीयू में भर्ती कर जांच शुरू कर दी गई.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को सीने में तकलीफ के बाद रविवार शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया. डॉक्टर सिंह के नजदीकी सूत्र के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है.

एम्स सूत्रों के मुताबिक रविवार शाम करीब 8:45 बजे मनमोहन सिंह को एम्स लाया गया जहां उन्हें हृदय और वक्ष विभाग के आईसीयू में भर्ती कर जांच शुरू कर दी गई. एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर नीतीश नायक के नेतृत्व में आधा दर्जन डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुट गई.

सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक जांच और उपचार के बाद तबियत स्थिर होने पर उन्हें अलग कमरे में शिफ्ट कर दिया गया और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

87 साल के मनमोहन सिंह के एम्स में भर्ती होने की खबर से खास और आम लोग चिंतित हो गए और ट्विटर पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हूँ. उम्मीद है वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे. पूरा भारत अपने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना कर रहा है."

कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर लिखा कि "हम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं".

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, कि "देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ."

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget