एक्सप्लोरर

'विमानन घोटाले' को लेकर ED ने प्रफुल्ल पटेल से आठ घंटे तक की पूछताछ

राज्य सभा सदस्य पटेल मंगलवार को फिर से पेश हो सकते हैं क्योंकि पूछताछ और उनके बयानों की रिकॉर्डिंग अभी जारी है. यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे प्रफ्फुल ने एजेंसी के साथ सहयोग किया.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने करोड़ों रुपये के विमानन घोटाले के तहत एयर इंडिया को हुए नुकसान से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में पूर्व नागर विमानन मंत्री और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल से सोमवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि पटेल सुबह 10 बजे एजेंसी के समक्ष पेश हुए और शाम सात बजे से कुछ पहले वहां से निकले.

राज्य सभा सदस्य पटेल मंगलवार को फिर से पेश हो सकते हैं क्योंकि पूछताछ और उनके बयानों की रिकॉर्डिंग अभी जारी है. वह इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने वाली पहली नामचीन हस्ती हैं. मामले के जांच अधिकारी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत उनके बयान रिकॉर्ड किये और बताया जा रहा है कि यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे प्रफ्फुल ने एजेंसी के साथ सहयोग किया.

इससे पहले ईडी ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल कार्पोरेट लॉबीस्ट दीपक तलवार के अच्छे दोस्त थे. तलवार अपने मुवक्किलों के काम कराने के लिए मंत्रियों और अन्य लोगों के साथ करीबी का फायदा उठाता था. यह बात प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली की एक अदालत में दाखिल आरोपपत्र में कही गयी है.

करीब एक महीने पहले ईडी ने कतर एयरवेज, एमिरेट्स और एयर अरबिया समेत विदेशी निजी एयरलाइन्स के पक्ष में बातचीत करने और एयर इंडिया को नुकसान पहुंचाने से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले के सिलसिले में अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल की थी. ईडी ने तलवार के खिलाफ एक मई को दाखिल आरोपपत्र में दावा किया था कि उसने एमिरेट्स और एयर अरबिया की तरफ से पटेल को संबोधित अनेक पत्रों को अंतिम रूप दिया था. तलवार को एजेंसी गिरफ्तार कर चुकी है और अब वह न्यायिक हिरासत में है. अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, तलवार ने अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर निजी एयरलाइन्स के लिए अनुचित फायदे हासिल किये.

क्या 'खाली' है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आधिकारिक बंगला?

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget