एक्सप्लोरर

भारी बारिश के बाद बिहार में कोसी, गंडक और बागमती नदी ने दिखाया रौद्र रूप, दर्जन भर जिलों में बाढ़ का खतरा

बिहार में सूखे जैसी स्थिति के बाद अब बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. भारी बारिश के बाद कोसी, बागमती, कमला बलान, महानंदा जैसी नदियां उफान पर है. गंगा में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

पटना: बिहार में सभी नदियां उफान पर हैं और उत्तर बिहार को एक बार फिर से बाढ़ का खतरा सताने लगा है. दरअसल बिहार और नेपाल के कुछ हिस्सों में पिछले एक हफ्ते से हो रही लगातार बारिश की वजह से उत्तर बिहार के कई हिस्से जलमग्न हो चुके हैं, नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी हैं. उत्तर बिहार एक बार फिर बाढ़ की चपेट में जाता हुआ नजर आ रहा है. भारत-नेपाल सीमा पर बने कोसी बराज पर फिलहाल पानी की रफ्तार 3 लाख 7 हजार क्यूसेक है, जो इस मौसम में सबसे ज्यादा है.

नेपाल में हो रही बारिश की वजह से आने वाले दिनों में 'बिहार का शोक' कही जाने वाली कोसी नदी में पानी का लेवल बढ़ रहा है, जिससे उत्तर बिहार बाढ़ की चपेट में आ सकता है.

कोशी बराज एसडीओ लाला दास ने कहा, ''नेपाल से जो भी पानी आता है वो सीधे नीचे की ओर जाता है, बराज में पानी को रोका नहीं जाता बल्कि रेग्युलेट किया जाता है. बराज में जो 56 गेट लगे हुए हैं वो पानी को रोकने के लिए नहीं बल्कि पूर्वी और पश्चिमी नहर में पटवन के लिए डाइवर्ट करने के लिए हैं. नेपाल में अभी बारिश हुई है तो संभावना है कि आगे भी पानी का प्रवाह बढ़ेगा, सुबह से पानी की रफ्तार बढ़ ही रही है.''

कोसी के अलावा बागमती, कमला बलान और महानंदा नदियां उफान पर हैं. गंगा में भी लगातार पानी की वृद्धि हो रही है. बाढ़ की आहट से राज्य के कई इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शुक्रवार को संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की.

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है, वहीं बांधों की स्थिति पर भी निगरानी रखने की ताकीद की है. उन्होंने जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को संभावित सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए आपस में समन्वय बनाए रखने का भी निर्देश दिया है.

जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बाढ़ की समस्या के निदान के लिए राज्य में कोसी, कमला और बागमती नदियों पर जलाशय बनवाए गए हैं, ताकि नदियों से आने वाली गाद को रोका जा सके. बाढ़ के मामले में संवेदनशील स्थलों को पहचान कर कुल 208 बाढ़ सुरक्षात्मक योजनाओं की स्वीकृति जल संसाधन विभाग ने दी थी. इसमें से 202 योजनाएं पूरी कर ली गई हैं.

बाढ़ से बचाव के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग के जरिए 72 घंटे पहले अनुमान लगाने की व्यवस्था है. जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि बाढ़ से बचाव की सारी तैयारियां की जा चुकी हैं, और विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है.

नेपाल में बाढ़ की स्थिति नेपाल की कई नदियों में आई बाढ़ के कारण मरने वाले वालों की संख्या शनिवार को 28 तक पहुंच गई और 16 लोग अब भी लापता हैं. यहां मानसून की भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन का खतरा पैदा हा गया है और सभी मुख्य राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है.

कई नदियों के तटबंधों को नुकसान पहुंचा है जिससे उनके किनारे रहने वाले लोगों के समक्ष संकट की स्थिति बन गई है. नेपाल पुलिस के न्यूज बुलेटिन में कहा गया है कि बारिश से आई आपदा की वजह से देश में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 10 लोग घायल हो गये. 16 लोग लापता हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget