एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोविड-19 जांच की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले पांच लोग गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि मालवीय नगर पुलिस थाने में गुरुवार को एक पीसीआर कॉल आई थी जिमें कहा गया कि मालवीय नगर की जीनस्ट्रिंग्स लैब में कुछ लोग कोरोना वायरस की फर्जी जांच रिपोर्ट बना रहे थे. खिड़की गांव निवासी शिकायतकर्ता विपुल सैनी के मुताबिक उसने अपने 45 रिश्तेदारों के साथ कोविड-19 जांच के लिये हिमांशु और प्रज्ञानंद को नमूने दिये थे.

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में कथित तौर पर कोविड-19 जांच की फर्जी रिपोर्ट बनाने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रज्ञानंद शर्मा (24), हिमांशु शर्मा (24), डॉक्टर मनीष कुमार (32), सतेंदर (26) और निखिल (22) के तौर पर हुई है.

 

पुलिस ने कहा कि मालवीय नगर पुलिस थाने में गुरुवार को एक पीसीआर कॉल आई थी जिमें कहा गया कि मालवीय नगर की जीनस्ट्रिंग्स लैब में कुछ लोग कोरोना वायरस की फर्जी जांच रिपोर्ट बना रहे थे. खिड़की गांव निवासी शिकायतकर्ता विपुल सैनी के मुताबिक उसने अपने 45 रिश्तेदारों के साथ कोविड-19 जांच के लिये हिमांशु और प्रज्ञानंद को नमूने दिये थे.

 

रविवार को सैनी के दोस्त ऋषभ शुक्ला ने भी दोनों आरोपियों को जांच के लिये नमूने दिये. जांच रिपोर्ट में कहा गया कि शुक्ला संक्रमित हैं लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं थे. पुलिस ने कहा कि शुक्ला ने बुधवार को अपना नमूना एक अन्य लैब में दिया जहां उनके संक्रमित नहीं होने की बात सामने आई. पुलिस ने कहा कि गुरुवार को हिमांशु और प्रज्ञानंद के साथ सैनी जीनस्ट्रिंग्स लैब गया और पता चला कि शुक्ला की रिपोर्ट लैब के रिकॉर्ड में है ही नहीं.

 

अधिकारी ने कहा कि अपना अपराध स्वीकार करते हुए हिमांशु ने कहा कि वह अपने रिश्तेदार प्रज्ञानंद के साथ लोगों के घरों से नमूने लेता था और उन्हें जीनस्ट्रिंग्स लैब में काम करने वाले मनीष को दे देते थे जिसे लैब के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया जाता था. पुलिस ने कहा, “मनीष एक्सल शीट्स पर प्रज्ञानंद के साथ नतीजे साझा करता था और तब प्रज्ञानंद जीनस्ट्रिंग्स लैब के फर्जी लेटरहेड पर इन नतीजों को प्रिंट करता थ.”

 

इस मामले में मालवीय नगर स्थित जीनस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक सेंटर के सीओओ चेतन कोहली ने कहा, “हमारी प्रयोगशाला के नाम वाली रिपोर्ट के प्रमाणन के लिये कुछ मरीजों द्वारा संपर्क किये जाने के बाद हमनें पाया कि वे हमारे द्वारा जारी नहीं की गई हैं और न ही हमारी लैब में उनकी जांच हुई है. हमारे पांच कर्मचारियों के इसमें शामिल होने का पता चला है जबकि लैब प्रबंधन या लैब के प्रमुख को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
‘सिब्बल के बाद केजरीवाल-राहुल भी...’, SIR पर रिजिजू ने पुराना वीडियो शेयर कर साधा निशाना
‘सिब्बल के बाद केजरीवाल-राहुल भी...’, SIR पर रिजिजू ने पुराना वीडियो शेयर कर साधा निशाना
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget