एक्सप्लोरर

Dengue Cases in Delhi: दिल्ली में इस साल डेंगू से पहली मौत, 2016 और 2017 में बीमारी से हुईं थी 10-10 मौतें

Dengue Cases in Delhi: गर्मी और बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया ज्यादा फैलता है. डेंगू से संक्रमित होने पर प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है.

Dengue Cases in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आया है. अब तक यहां डेंगू के कुल 723 मामले सामने आ चुके हैं. नगर निकाय की ओर से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल, दिल्ली में सामने आए डेंगू के कुल मामलों में से इस महीने 16 अक्टूबर तक 382 मामले सामने आए. दिल्ली में इस साल नौ अक्टूबर तक डेंगू के कुल 480 मामले ही सामने आए थे.

नगर निकाय की ओर से मच्छर जनित बीमारियों के संबंध में सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मौसम में 16 अक्टूबर तक डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हुई और कुल 723 मामले सामने आए. इस अवधि में 2018 के बाद से ये सर्वाधिक मामले हैं. इस साल सितंबर में 217 मामले सामने आए थे, जो कि पिछले तीन सालों में इस अवधि में सामने आए सर्वाधिक मामले थे. 2016 और 2017 में डेंगू के कारण 10-10 मौतें हुई थीं. वहीं 2018, 2019 और 2020 में 4, 2 और 1 मौत हुई थी.

डेंगू की कैसे करें पहचान
डेंगू के मच्छर का लार्वा साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है. डेंगू बुखार आने पर सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है. आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, कमजोरी, भूख न लगना, गले में दर्द भी होता है. डेंगू व चिकनगुनिया के मच्छर ज्यादा दूर तक नहीं जाते हैं. हालांकि जमा पानी के 50 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी हो सकती है. जबकि मलेरिया के मच्छर का लार्वा गंदे पानी में पनपता है. मच्छर जनित बीमारी के मामले आम तौर पर जुलाई से नवंबर के बीच सामने आते हैं लेकिन यह मामले मध्य दिसंबर तक भी आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-
Petrol Diesel Price Hike: महंगे पेट्रोल पर कांग्रेस हमलावर, प्रियंका बोलीं- हवाई चप्पल वालों का सड़क पर सफर करना मुश्किल

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बताया- कृषि कानूनों पर कैसे खत्म हो सकता है किसान आंदोलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
‘गांधी-नेहरू और पटेल पर केस कर दो...’, गोवा में वंदे मातरम पर बोले खरगे
‘गांधी-नेहरू और पटेल पर केस कर दो...’, गोवा में वंदे मातरम पर बोले खरगे
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget