एक्सप्लोरर

Bathinda Military Station: इंसास राइफल और 28 गोलियां गायब.. दो दिन बाद बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हादसा, पहुंचा बम स्कॉड | 10 बड़ी बातें

Bathinda Milititary Station Big Updates: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन बुधवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. घटना में 4 जवानों की मौत हुई है. जानिए अब तक क्या-क्या हुआ...

Bathinda Military Station Firing Update: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार (12 अप्रैल) सुबह फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई. फायरिंग की घटना सुबह 4.35 बजे ऑर्टिलरी ऑफिसर्स मेस में हुई. घटना को लेकर सेना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी गई है. थोड़ी देर में सेना प्रमुख भी रक्षा मंत्री से मुलाकात करने वाले हैं और घटना का ब्यौरा देंगे. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को भी फायरिंग के बारे में बताया गया है. आइए जानते हैं कि घटना में अब तक क्या-क्या हुआ.

1- कितने बजे की घटना?

जयपुर स्थिति सेना के दक्षिणी पश्चिमी कमांड मुख्यालय ने सबसे पहले बताया कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर 12 अप्रैल को सुबह 4.35 मिनट पर फायरिंग हुई.

2- कितने जवानों की मौत?

सेना ने 4 जवानों के मारे जाने की पुष्टि की. बठिंडा मिलिट्री स्टेशन दक्षिणी पश्चिमी कमांड के अंदर आता है.

3- क्या हुआ एक्शन?

गोलीबारी के तुरंत बाद स्टेशन की क्विक रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय कर दिया गया. सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया. छावनी क्षेत्र में किसी के भी आने पर पाबंदी लगा दी गई.

4- पंजाब पुलिस भी ऑपरेशन में शामिल

सेना ने बताया कि पंजाब पुलिस के साथ मिलकर ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पूरा इलाका सील कर दिया गया है. बम स्क्वॉड भी जांच के लिए पहुंचा है.

5- रक्षा मंत्री को जानकारी

सेना ने रक्षा मंत्री को मिलिट्री स्टेशन के अंदर हुई घटना की जानकारी दी. इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को भी बताया गया. रक्षा मंत्री से मुलाकात कर सेनाध्यक्ष मामले को विस्तार से बताएंगे.

6- आतंकी घटना नहीं

सेना ने आतंकी हमले की घटना से इनकार किया. बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुरुना ने कहा कि सेना के द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, किसी आतंकी खतरे का शक नहीं है. 

7- खालिस्तान एंगल को नकारा

सूत्रों ने बताया है कि बठिंडा के आर्मी स्टेशन में फायरिंग की घटना के पीछे खालिस्तान एंगल को नकार दिया गया है. इस यूनिट में तमिलनाडु की है.

8- इंसास राइफल गायब

सेना ने एक और बयान जारी किया जिसमें बताया गया कि फायरिंग के दो दिन पहले एक इंसास राइफल और 28 राउंड गोलियां स्टेशन के अंदर से गायब हुई थीं. इसी राइफल से गोली चलाए की आशंका जताई जा रही है. सेना इस पहलू की भी जांच कर रही है.

9- एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया

इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. घटना के पीछे कोई खालिस्तानी एंगल नहीं है.

10- परिजनों को दी जानकारी

सेना ने बताया कि फायरिंग में मारे गए जवानों के परिवार वालों को मौत के बारे में जानकारी दी गई है. बठिंडा देश का अहम और महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान है. बठिंडा में 10 कॉर्प्स का मुख्यालय है. स्टेशन में बड़ी संख्या में ऑपरेशनल आर्मी यूनिट मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग आतंकी घटना नहीं- एसएसपी का बयान, दो दिन पहले ही गायब हुई थी राइफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget