एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीन बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग में फिर से धधकी आग, अब तक 5 लोगों की मौत

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावला ने कहा हमें तुरंत दुखद खबर मिली है. इस घटना में कुछ लोगों की जानें गई है. हम बेहद दुखी है और पीड़ित परिवार के सदस्यों को हमारी सहानुभूति है.

पुणे स्थित देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की उस बिल्डिंग में उस जगह पर दोबारा आग लग गई है, जहां पर दोपहर को लगी थी. आग उसी बिल्डिंग के एक कंपार्टमेंट में लगी है. आग बुझाने का काम अभी जारी है. गुरुवार की दोपहर सीरम इंस्टीट्यूट के मंजिरी प्लांट के पास लगी थी. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. इससे पहले आग सीरम इंस्टीट्यूट के टर्मिनल गेट 1 के अंदर एसईजेड 3 बिल्डिंग की चौथी और पांचवीं मंजिल पर लगी थी.

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावला ने कहा हमें तुरंत दुखद खबर मिली है. इस घटना में कुछ लोगों की जानें गई है. हम बेहद दुखी है और पीड़ित परिवार के सदस्यों को हमारी सहानुभूति है. सीरम में आग लगने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से यह बताया गया कि शुरुआती जानकारी में यह पता चला है कि पुणे के मंजरी स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग लगने की वजह इलैक्ट्रिक फॉल्ट है. यहां पर निर्माणाधीन कार्य चल रहा था.

सीरम इंस्टीट्यूट में हुए हादसे पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट करते हुए- सीरम इंस्टीट्यट में हादसे और जान जानें की खबर दुर्भाग्यपूर्ण है. दुख की घड़ी में मेरा प्रार्थना और सांत्वना पीड़ित परिवारों के साथ है. आग पर काबू पाने के लिए पुणे सिटी पुलिस की तरफ से किए गए प्रयास सराहनीय है.  

हालांकि, आग कोरोना वायरस टीका निर्माण इकाई से दूर लगी है, लिहाजा 'कोविशील्ड' टीकों के निर्माण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. पुलिस आयुक्त नम्रता पाटिल ने समाचार एजेंसी 'पीटीआई' से कहा कि दोपहर करीब पौने तीन बजे सीरम संस्थान के परिसर में स्थित एसईजेड 3 भवन के चौथे और पांचवें तल पर आग लग गई. 

 

उन्होंने कहा, 'तीन लोगों को भवन से बाहर निकाल लिया गया है.' घटना के वायरल हुए वीडियो में भवन से धुआं उठता दिख रहा है. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'परिसर में एक भवन में आग लगी. हमने दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेज दी हैं.' अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण सीरम संस्थान के मंजरी केन्द्र में ही किया जा रहा है.

सूत्रों ने कहा कि जिस भवन में आग लगी वह सीरम केन्द्र की निर्माणाधीन साइट का हिस्सा है और कोविशील्ड निर्माण इकाई से एक किमी दूर है, इसलिए आग लगने से कोविशील्ड के निर्माण पर कोई असर नहीं पड़ा है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने आग की जांच के आदेश दिए हैं.

पवार ने कहा, "मैंने पुणे नगर निगम से घटना के बारे में जानकारी ली है और इस घटना की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है." उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण वहां टीके बनाने की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थानीय प्रशासन से आग को नियंत्रण में लाने को कहा है. उनके कार्यालय द्वारा किए गए ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह पुणे नगर आयुक्त के संपर्क में हैं.

ये भी पढ़ें: कंसेंट फॉर्म को लेकर ‘कोवैक्सीन’ और ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन के लिए अलग-अलग नियम क्यों हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
भारत सरकार के एक्शन पर आया Whats App का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'
भारत सरकार के एक्शन पर आया Whats App का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'
India Pakistan Relations: भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- 'जब भी हम दुश्मनी...'
भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- 'जब भी हम दुश्मनी...'

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
Fake Water Bottle Viral Video : UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
Embed widget