एक्सप्लोरर

मुंबई में प्रदर्शन के दौरान 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर लहराने वाली महक मिर्जा प्रभु पर केस दर्ज

‘गेटवे ऑफ इंडिया’ पर प्रदर्शन रैली के दौरान ‘कश्मीर की आजादी' वाले विवादित पोस्टर लहराने को लेकर महक मिर्जा ने माफी मांगी है.

मुंबई: ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ पर प्रदर्शन रैली के दौरान ‘कश्मीर की आजादी' वाले विवादित पोस्टर लहराने वाली महिला महक मिर्जा प्रभु के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जेएनयू परिसर में रविवार रात को हुई हिंसा के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन के दौरान महक मिर्जा ने ‘‘फ्री कश्मीर” वाले संदेश का पोस्टर लिया हुआ था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं.

कोलाबा पुलिस ने बगैर अनुमति के गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन को लेकर भी एफआईआर दर्ज की है. इस एफआईआर में उमर खालिद समेत 31 लोगों का नाम है. इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले के विरोध में गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन कर रहे लोगों से अपना प्रदर्शन आजाद मैदान ले जाने के लिए कहा गया क्योंकि ब्रिटिश काल की यह धरोहर प्रदर्शन का स्थान नहीं हैं.

महक मिर्जा की सफाई

'फ्री कश्मीर' लिखे पोस्टर को लेकर महक मिर्जा ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि वह महज केंद्र शासित प्रदेश में लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग कर रही थी. उसने कहा कि इस मामले को ज्यादा गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा, “इसके असर को और इसके चलते हुए विवाद को नहीं समझ पाने की अगर मुझसे भूल हुई तो मैं माफी मांगती हूं. मैं एक कलाकार हूं जो मानवीय करुणा में यकीन रखती है. प्रेम की शक्ति की नफरत पर जीत होनी चाहिए.”

कई छात्रों, आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने दक्षिणी मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर हुई प्रदर्शन रैली में हिस्सा लिया था. विवादित पोस्टर पर बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसे अलगाववादी तत्वों को हम मुंबई में कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं.

फडणवीस ने सवाल किया कि प्रदर्शन असल में था किस बात के लिए और क्या मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी नाक के नीचे ऐसे “भारत विरोधी अभियान” को बर्दाश्त करेंगे. महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने फडणवीस पर “शब्दों का गलत अर्थ निकाल कर” लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया.

Nirbhaya Case: एक दोषी की मां ने कहा- मेरे बेटे को माफ करो, निर्भया की मां का जवाब- मेरी भी बेटी थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget