एक्सप्लोरर

तेलंगाना: वैक्सीन लगवाने के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत, 19 जनवरी को हुआ था टीकाकरण

तेलंगाना के पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर ने कहा कि जिला एईएफआई कमेटी इस मामले की जांच कर रही है. वह अपनी जांच रिपोर्ट राज्य एईएफआई को सौपेंगी.

हैदराबाद: तेलंगाना में एक महिला हेल्थ वर्कर की वैक्सीन लेने के बाद मौत हो गई. महिला हेल्थ वर्कर ने 19 जनवरी को वैक्सीन लिया था. जिला एईएफआई (एडवर्स इफेक्ट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन) कमेटी इस मामले की जांच कर रही है और अपनी रिपोर्ट राज्य एईएफआई कमेटी को भेजेगी. तेलंगना के पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर ने इस बात की जानकारी दी.

इससे पहले तेलंगाना के निर्मल जिले के कुंठाला सरकारी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले विठ्ठल नाम के शख्स का दिल का दौरा पड़ने मौत हो गई. विठ्ठल ने भी 19 जनवरी को 11 बजे कोरोना वैक्सीन ली थी. वो सरकारी अस्पताल में ड्राइवर के तौर पर काम करते थे. विठ्ठल की मौत पर निर्मल के चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा था कि इसका कोरोना वैक्सीन का मौत से संबंध नहीं है.

तेलंगाना में कोविड-19 के 197 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 197 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2.93 लाख हो गई जबकि एक और मरीज की मौत के बाद राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1589 पर पहुंच गया. प्रदेश सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी.

सरकार ने एक बुलेटिन में बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएसएमसी) में संक्रमण के सबसे ज्यादा 32 मामले सामने आए उसके बाद करीमनगर में 13, मेडचल मलकाजगिरी और रंगारेड्डी में 12-12 मामले सामने आए. ये आंकड़े 23 जनवरी रात आठ बजे तक के हैं. प्रदेश में नए मामलों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 93 हजार 253 हो गई जबकि अब तक यहां कुल 2 लाख 88 हजार 275 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 3389 मरीज उपचाराधीन हैं और शनिवार को 29 हजार 560 नमूनों की जांच की गई थी. प्रदेश में अब तक कुल 76.62 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है.

गणतंत्र दिवस परेड के लिए पुलिस के पर्याप्त बंदोबस्त, इन रूट से बचकर निकलें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget