एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कुछ हफ्तों का लॉकडाउन लगाने की सलाह, एंथनी फाउची ने दिए कई सुझाव

एंथनी फाउची ने कहा, अगर 1.4 अरब की आबादी वाले भारत ने अपनी जनसंख्या के केवल दो प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया है, तो अभी लंबी दूरी तय करनी है.

नई दिल्ली: अमेरिका के टॉप महामारी एक्सपर्ट एंथनी फाउची ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत में कुछ हफ्ते लॉकडाउन लगाने की सलाह दी है. फाउची ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत में लॉकडाउन के अलावा ऑक्सीजन, दवाओं और पीपीई किट की उपलब्धता बढ़ाना दूसरी महत्वपूर्ण आवश्यकता है. भारत को एक संकट समूह बनाना चाहिए, जो बैठकें करे और चीजों को संगठित करना शुरू करे.

फाउची ने किसी सरकार का नाम लिए बगैर कहा कि यह बात समझने की आवश्यकता है कि 'जीत की घोषणा संभवत: जल्दी कर दी गई.' बाइडेन प्रशासन के शीर्ष चिकित्सकीय सलाहकार फाउची ने कहा, 'आपको एक चीज करने की बहुत आवश्यकता है, वह है कि आप देश को अस्थायी रूप से बंद कर दे. मुझे लगता है कि यह अहम है.'

'संक्रमण की चेन रोकने के लिए अस्थायी लॉकडाउन'
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि एक चीज जो अत्यंत महत्वपूर्ण है, वह है ऑक्सीजन और पीपीई किट समेत चिकित्सीय सामान हासिल करना. इसके अलावा देश में तत्काल लॉकडाउन लगाना आवश्यक है. जब चीन में एक साल पहले इसी प्रकार तेजी से संक्रमण फैला था, तो उसने पूर्णतय: लॉकडाउन लगा दिया था. छह महीने का प्रतिबंध लगाना जरूरी नहीं है, लेकिन संक्रमण की चेन रोकने के लिए अस्थायी लॉकडाउन लगाया जा सकता है.'

फाउची ने कहा कि कुछ सप्ताह का लॉकडाउन लगाने से संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिल सकती हैं. कोरोना वायरस से निपटने में टीकाकरण की भी अहम भूमिका है. यदि 1.4 अरब की आबादी वाले भारत ने अपनी जनसंख्या के केवल दो प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया है, तो अभी लंबी दूरी तय करनी है.

उन्होंने कहा, 'आपको आपूर्ति हासिल करनी होगी. आपको विश्व की विभिन्न कंपनियों से करार करने होंगे. अब कई कंपनियों के पास टीके हैं. भारत दुनिया में सबसे अधिक टीके बनाने वाला देश है. आपको टीका निर्माण के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाना होगा.'

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget