एक्सप्लोरर

कोरोना के टूटे तमाम ग्लोबल रिकॉर्ड, देश में एक दिन में आए 4 लाख नए केस, 24 घंटे में 3523 की मौत

Coronavirus Cases Death India Today: भारत में पहली बार एक दिन में चार लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. बीते दिन 19.45 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से ज्यादा है. अबतक कुल 28 करोड़ 83 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना की सुनामी का खौफनाक मंजर सामने आ चुका है. रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब चार लाख के पहुंच चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 401,993 नए कोरोना केस आए और 3523 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,99,988 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को देश में 386,452 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. 

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 91 लाख 64 हजार 969
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 56 लाख 84 हजार 406
  • कुल एक्टिव केस- 32 लाख 68 हजार 710
  • कुल मौत- 2 लाख 11 हजार 853
  • कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 डोज दी गई

दिल्ली में 16 हजार कोरोना मरीजों की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27,047 नए मामले आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में 375 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. इन्हीं 24 घंटों में 25,288 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं. अब तक कोरोना से 16147 मरीजों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में अभी तक कुल 11 लाख 49 हजार 333 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. दिल्ली में एक दिन में 20 अप्रैल को सबसे ज्यादा 28,395 लोग संक्रमित हुए थे. वहीं गुरुवार को एक दिन में सबसे अधिक 395 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी.

महाराष्ट्र में 62,919 नए मामले सामने आए
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड के 62,919 नए मामले सामने आए और 828 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई. संक्रमण के नए मामले गुरुवार की तुलना में कम रहे, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ गई. राज्य में गुरुवार को संक्रमण के जहां 66,159 मामले आए थे वहीं मृतकों की संख्या 771 रही थी. इसी के साथ शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या 46 लाख 2 हजार 472 हो गई जबकि मृतकों की कुल संख्या 68,813 रही.

देश में अबतक 15 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 30 अप्रैल तक देशभर में 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27 लाख 44 हजार 485 टीके लगे. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाने के दूसरे चरण का अभियान शुरू हुआ था. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.10 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 82 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 17 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
कोरोना के खिलाफ आज से 18+ को लगेगी वैक्सीन, जानिए किन राज्यों में लगेगा टीका और कहां नहीं

कोरोना संकट के बीच लंदन के लिए आज से एयर इंडिया की उड़ानें शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget