एक्सप्लोरर

'मैंने कभी किसी रियासत को केंद्र शासित प्रदेश बनते नहीं देखा', केंद्र पर बरसे फारूक अब्दुल्ला

Farooq Abdullah: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज आपकी आवाज कोई सुनने वाला नहीं.

Farooq Abdullah Targets Modi Govt: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले पर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने बुधवार (17 जनवरी) को जम्मू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपकी कोई सुनने वाला नहीं. यहां जो हो रहा है, वह कहीं नहीं होता.

उन्होंने कहा, "मैंने कभी किसी रियासत को केंद्र शासित प्रदेश बनते नहीं देखा. मैंने केवल एक केंद्र शासित प्रदेश को स्टेट बनते देखा है. मेरे समय में सचिवालय में इतनी भीड़ होती थी, लेकिन अब आपकी सुनने वाला कोई नहीं है."

'यहां हमें कोई नहीं जानता'
दिग्गज नेता ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश होने की वजह यहां तैनात सभी अधिकारी बाहर के हैं. यहां हमें कोई नहीं जानता. यहां के लोग अब ऊपर वाले के भरोसे हैं. इसे केवल आप (जनता) ही बदल सकते हैं. आप यानी यहां रहने वाले हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई.

'हालात नहीं बदलोगे तो मिट जाओगे'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा कि अब आप लोगों को ही तय करना है कि आपको जन्नत चाहिए या जहन्नुम. अगर आप यह हालात नहीं बदलोगे तो मिट जाओगे. अगर आप अब भी नहीं जागे तो आपकी मेरी मुलाकात अल्लाह के पास होगी.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  ईडी ने बुलाया 
गौरतलब है कि उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि, वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए.

ईडी के मुताबिक फंड को जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के पदाधिकारियों सहित कई अन्य लोगों के अकाउंट में ट्रांसफर किया गया था और निकाय के बैंक खाते से बिना कारण बताए नकदी निकाली गई. ईडी ने यह मामला सीबीआई की ओर से 2018 में दाखिल आरोप पत्र के आधार पर दर्ज किया था.

यह भी पढ़ें- 'मेरे राम, सूना-सूना आंगन मेरा...', जब फारूक अब्दुल्ला ने गाया भजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें

वीडियोज

SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget