एक्सप्लोरर

सिद्धू के पक्ष में आए फारूक अब्दुल्लाः कहा- उनके खिलाफ माहौल बनाया जाना सही नहीं

अब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सिद्धू का बचाव किया है. उन्होंने कहा है जिस तरह सिद्धू के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है उससे पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते और खराब होंगे.

नई दिल्लीः पंजाब की अमरिंदर सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू जबसे पाकिस्तान जाकर आए हैं, विवादों में घिरे हुए हैं. पहले पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल बाजवा को गले लगाने को लेकर उन पर हमले बोले गए. अब करतारपुर साहिब गुरुद्वारे जाने की कथित रुप से अनुमति देने पर पाकिस्तान को धन्यवाद देने को लेकर सिद्धू को आड़े हाथों लिया जा रहा है. हालांकि अब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सिद्धू का बचाव किया है. उन्होंने कहा है जिस तरह सिद्धू के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है उससे पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते और खराब होंगे. जबकि दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधरना बहुत जरूरी है.

फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान में इमरान के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें नई दिल्ली और इस्लामाबाद में संबंध बेहतर होने की उम्मीद है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नक्शे कदम पर चलने की उम्मीद जाहिर की. वाजपेयी पड़ोसी देश के साथ संबंध बेहतर करना चाहते थे. श्रीनगर से सांसद अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘इमरान के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद, हमें पाकिस्तान और भारत के बीच संबंध बेहतर होने की उम्मीद है जो हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे मसले तभी हल हो पाएंगे, जब दोनों के बीच मित्रतापूर्ण माहौल होगा.’’ अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘वाजपेयी जैसे आरएसएस और जन संघ नेता जब पाकिस्तान जा सकते हैं और कहते हैं कि भारत, पाकिस्तान को एक देश के तौर पर स्वीकारता है और उसके साथ दोस्ताना संबंध चाहते हैं तो मैं उम्मीद करता हूं कि देश के प्रधानमंत्री (मोदी) इस बारे में सोचेंगे और इस दिशा कदम उठाएंगे.’’ उन्होंने कहा कि दोनों देशों के अच्छे मित्र की तरह रहने पर ही क्षेत्र में विकास हो सकता है. सिद्धू क्यों गा रहे हैं पाकिस्तान के गुण पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद खान के मुताबिक उनकी सरकार करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने के लिए राजी है जिसे गुरु नानकजी की 550वीं जयंती पर खोला जाएगा. नवजोत सिंह सिद्धू की मानें तो यही वो कारण है जिसकी वजह से उन्होंने 18 अगस्त को जनरल बाजवा को गले लगाया था. हालांकि दोनों देशों की तरफ से इस बात को लेकर कोई पुख्ता बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलने की उम्मीद ही वो कारण है जिस वजह से नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान की लगातार तारीफ कर रहे हैं. पंजाब के लोग इसकी लगातार मांग भी करते रहे हैं.

पंजाब के लिए करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलना बहुत बड़ी बात है. अगर ऐसा हुआ तो ये ऐतिहासिक घटना होगी जिसका पूरे पंजाब की राजनीति पर असर होगा. अगर ऐसा हो जाता है तो इसका सारा श्रेय नवजोत सिंह सिद्धू को जाएगा. लिहाजा सिद्धू ने ये भी कह डाला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पाकिस्तान से वापस आये तो पठानकोट में आतंकवादी हमला हो गया. लेकिन जब मैं वापस आया तो कुछ 'नोक-झोंक' होने पर मेरे दोस्त (इमरान खान) का संदेश आया कि हम शांति चाहते हैं. आप एक कदम बढेंगे और हम दो कदम बढेंगे.'' इस तरह से नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के साथ रिश्ते बेहतर होने की बात कह रहे हैं और इसका श्रेय लेना चाहते हैं ऐसा संदेश जा रहा है.

कश्मीर में अनुच्छेद 35ए पर घमासान, फारुख अब्दुल्ला ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी

सिद्धू बोले- PM मोदी पाकिस्तान गये तो पठानकोट हमला हुआ, मैं गया तो शांति संदेश आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget