एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला की अपील- जंग कभी फायदेमंद नहीं रही, तनाव कम करें भारत और पाकिस्तान

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''मैं दोनों देशों से अनुरोध करता हूं कि वे दोनों देशों में रह रहे लोगों, खासकर जम्मू-कश्मीर के लोगों की बेहतरी के लिये हिंसा से बचें.''

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने की अपील करते हुए दोनों देशों से 'मानवता की बेहतरी' के लिये अधिक से अधिक संयम बरतने को कहा. पार्टी की ओर से जारी बयान में अब्दुल्ला ने कहा, ''इतिहास इस बात का गवाह रहा है कि लंबे समय से लंबित मुद्दों को सुलझाने में जंग दोनों पड़ोसी देशों के लिये कभी ‍फायदेमंद नहीं रही. अगर दोनों देश ऐसे ही जंग की जुबान बोलते रहे तो यह हमारे क्षेत्र के हित में नहीं होने वाला है.''

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''मैं दोनों देशों से अनुरोध करता हूं कि वे दोनों देशों में रह रहे लोगों, खासकर जम्मू-कश्मीर के लोगों की बेहतरी के लिये हिंसा से बचें.'' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर खासकर दोनों देशों की नियंत्रण रेखा (एलओसी) या अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास रहने वाले लोग ही हैं जो दोनों देशों के बीच के झगड़े का खामियाजा भुगतते हैं.

अब्दुल्ला ने कहा, ''जंग इतिहास में दर्ज एक दुखद अतीत है. हमारे एजेंडा में इसके लिये कोई जगह नहीं होनी चाहिए. मैं दोनों देशों को याद दिलाना चाहता हूं कि जंग प्लेग महामारी की तरह है जिसके दोनों देशों के विकास पर दूरगामी परिणाम होंगे.'' उन्होंने भारत और पाकिस्तान से अधिक से अधिक संयम बरतने का अनुरोध करते हुए कहा कि यह (जंग) महज कुछ अक्षरों का शब्द है लेकिन इसका असर हमेशा नुकसानदायक रहा है.

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा, ''इससे सिर्फ तबाही हो सकती है जिसकी कई साल तक क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती. दोनों मुल्कों में शांति चाहने वाला कोई व्यक्ति जंग नहीं चाहता. मैं दोनों मुल्कों के शांति चाहने वाले लोगों से अपील करता हूं कि वे आगे आयें और हालात को बिगड़ने से रोकने में मदद करें.''

विपक्ष दलों ने की भारतीय वायुसेना की तारीफ, शहादत के 'राजनीतिकरण' पर चिंता जताई

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget