एक्सप्लोरर

Farmers Protest: किसानों का एक दिन का उपवास खत्म, कृषि मंत्री बोले- हम बातचीत के लिए तैयार | पढ़ें 10 बड़ी बातें

सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने शाम पांच बजे के बाद अपना उपवास तोड़ा. केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि बातचीत के दरवाजे खुले हैं. किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने भी सामूहिक उपवास किया.

 

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का एक दिन का उपवास खत्म हो गया. किसानों से सोमवार शाम पांच बजे के बाद अपना उपवास तोड़ा. दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन का आज 19वां दिन हैं. सिंधु बॉर्डर पर किसानों ने आज सुबह आठ बजे से अपना उपवास शुरू किया था.

किसान आंदोलन से जुड़ी आज की दस बड़ी बातें

  1. किसानों से सोमवार को सुबह आठ बजे से अपना उपवास शुरू किया और पांच बजे के बाद अपना उपवास तोड़ा. उपवास खत्म होने के बाद भारतीय किसान यूनियन दोआबा के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा, “सरकार को हमारा संदेश है कि उसकी नीतियों के कारण 'अन्नदाता' को आज उपवास करना पड़ा. सरकार को तीन कृषि कानूनों को निरस्त करना चाहिए.”
  2. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हम किसानों से बातचीत के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि अगर किसान चर्चा के लिए कोई प्रस्ताव भेजते हैं तो हम बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि किसान नए कृषि कानून की हर धारा पर चर्चा करें.
  3. किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने भी एक दिन का उपवास किया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उपवास पर रहे. इसके अलावा सामूहिक उपवास में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप नेता आतिशी सहित अन्य लोग शामिल हुए.
  4. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसी भी देश की नींव किसान और जवान होते है अगर देश के किसान और जवान संकट में हो तो देश कैसे खुशहाल हो सकता हैं? उन्होंने कहा, “किसानों को देशद्रोही कह कर गंदी राजनीती करना बंद करो.”
  5. किसानों के उपवास के दौरान आज ऑल इंडिया किसान को-ऑर्डिनेशन कमेटी से जुड़े दस संगठनों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की. ये संगठन यूपी, तेलंगाना, पंजाब, तमिलनाडु और बिहार जैसे राज्यों से आए थे. इन्होंने केंद्र के नए कृषि कानूनों पर अपना समर्थन दिया और एक ज्ञापन सौंपा.
  6. सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब हरियाणा के विधायकों और सांसदों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से दिल्ली में कृषि भवन में मुलाकात की. इसके अलावा पंजाब बीजेपी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश से मुलाकात की.
  7. हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फिर उम्मीद जताते हुए कहा कि जल्द ही सरकार और किसानों के बीच अगले दौर की बातचीत होगी. उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री और गृह मंत्री लगातार इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं. चौटाला ने कहा कि उम्मीद है कि बातचीत के लिए जो 40 किसान संगठनों के नेता आए थे उन्हें वे दौर की चर्चा में शामिल होंगे और कोई नतीजा निकलेगा. बता दें कि अब तक किसान और सरकार के बीच छह दौर की बैठक हो चुकी है.
  8. सोमवार को दोपहर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गृह मंत्री अमित शाह के आवास मुलाकात के लिए पहुंचे थे. इसके अलावा किसान आंदोलन के बीच कृषि मामलों पर GOM बैठक भी हुई. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे.
  9. वहीं फिक्की के वार्षिक सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'हमारे कृषि क्षेत्र के खिलाफ प्रतिकूल कदम उठाने का कोई सवाल ही नहीं है. हाल के सुधारों को भारत के किसानों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.'
  10. गाजीपुर बॉर्डर पर सुबह 11.00 बजे कुछ प्रदर्शनकारी नेशनल हाइवे 24 पर धरने पर बैठ गए, जिसके चलते यहां एक लंबा जाम लग गया था. लेकिन कुछ देर बाद ही प्रदर्शनकारियों को सड़कों से हटवा दिया गया. दरअसल कृषि कानून के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शनकारियों का एक गुट फिर से सड़कों पर उतर आया. हालांकि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देख उन्हें समझाने के लिए उनके पास पहुंचे और उनसे अपील की कि आप सभी सड़क से उठ जाएं.

केंद्र और बंगाल सरकार में ठनी, गृह मंत्रालय 5 अधिकारियों पर एक्शन की तैयारी में, सीएम ममता ने भी उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party: किरेन रिजिजू के PAK सपोर्ट वाले आरोप पर भड़के कॉक्रोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, दिया ये जवाब
किरेन रिजिजू के PAK सपोर्ट वाले आरोप पर भड़के कॉक्रोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, दिया ये जवाब
दिल्ली के लालकिला मैदान में आज आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, अमित शाह भी होंगे शामिल, जानें क्या हैं मांगें?
दिल्ली के लालकिला मैदान में आज आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, अमित शाह भी होंगे शामिल, जानें क्या हैं मांगें?
फाल्टा उपचुनाव: जिस सीट पर TMC कैंडिडेट जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन आगे?
फाल्टा उपचुनाव: जिस सीट पर TMC कैंडिडेट जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन आगे?
महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में सबसे ज्यादा 47.2 टेंपरेचर, यूपी-बिहार से दिल्ली तक लू का अलर्ट, कब आएगा मानसून?
महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में सबसे ज्यादा 47.2 टेंपरेचर, यूपी-बिहार से दिल्ली तक लू का अलर्ट, कब आएगा मानसून?

वीडियोज

Breaking | US Iran Peace Deal: Donald Trump के दावे पर ईरान का बड़ा पलटवार! | Hormuz | Nuclear
Attack on Trump Breaking: शूटर की प्लानिंग पर बड़ा खुलासा! | America | Breaking | White House
Breaking | US Iran Peace Deal: ईरान के साथ ट्रंप की डील फाइनल! | Hormuz | Nuclear | Donald Trump
Breaking | US Iran Peace Deal: अमेरिकी की शर्तों पर झुका ईरान! | Hormuz | Nuclear | Donald Trump
Attack on Trump Breaking: ट्रंप के करीब कैसे पहुंच गया हमलावर? | Breaking | | America |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फाल्टा उपचुनाव: जिस सीट पर TMC कैंडिडेट जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन आगे?
फाल्टा उपचुनाव: जिस सीट पर TMC कैंडिडेट जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन आगे?
कोडीन कफ सिरप घोटाला: 40000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 900 करोड़ के काले कारोबार का खुलासा
कोडीन कफ सिरप घोटाला: 40000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 900 करोड़ के काले कारोबार का खुलासा
दिल्ली के लालकिला मैदान में आज आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, अमित शाह भी होंगे शामिल, जानें क्या हैं मांगें?
दिल्ली के लालकिला मैदान में आज आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, अमित शाह भी होंगे शामिल, जानें क्या हैं मांगें?
MI vs RR Pitch Report: वानखेड़े की पिच नंबर-6 पर होगा मुंबई बनाम राजस्थान मैच, जानिए बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे होगा फायदा?
वानखेड़े की पिच नंबर-6 पर होगा MI vs RR मैच, जानिए बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे होगा फायदा?
Aishwarya Rai Cannes 2026: कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
White House Shooting: कौन है 21 साल का नसीरे बेस्ट, जिसने व्हाइट हाउस के बाहर की थी फायरिंग? सामने आई फोटो
कौन है 21 साल का नसीरे बेस्ट, जिसने व्हाइट हाउस के बाहर की थी फायरिंग? सामने आई फोटो
UPPCL: क्या बिजली का बिल बिगाड़ रहा है बजट? यहां जानें पैसे बचाने के आसान तरीके
क्या बिजली का बिल बिगाड़ रहा है बजट? यहां जानें पैसे बचाने के आसान तरीके
Sattu Benefits In Summer: गर्मियों में वरदान है बिहार का सत्तू, इस तरह पिएंगे तो शरीर के पास आने से भी डरेगी लू
गर्मियों में वरदान है बिहार का सत्तू, इस तरह पिएंगे तो शरीर के पास आने से भी डरेगी लू
Embed widget