एक्सप्लोरर

निकिता मर्डर केस में दूसरा आरोपी रेहान गिरफ्तार, परिवार कर रहा इंसाफ की मांग, SIT करेगी मामले की जांच

निकिता मर्डर मामले की जांच अब एसआईटी करेगी. हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठन करने के आदेश दे दिए हैं. निकिता मर्डर मामले की जांच अब एसआईटी करेगी. हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठन करने के आदेश दे दिए हैं. फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने एसआईटी जांच को लेकर जानकारी दी.

नई दिल्ली: हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता नाम की लड़की की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी रेहान को नूह से गिरफ्तार कर लिया है. रेहान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई थी और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही थी. इससे पहले पुलिस गोली चलाने वाले तौसीफ को भी गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले में परिवार का आरोप है कि आरोपी तौसीफ निकिता पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बना रहा था.

SIT करेगी मामले की जांच निकिता मर्डर मामले की जांच अब एसआईटी करेगी. हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठन करने के आदेश दे दिए हैं. फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने एसआईटी जांच को लेकर जानकारी दी. इस मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

परिवार कर रहा फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग बेटी की दिनदहाड़े हुई हत्या से नाराज़ परिजनों ने दिल्ली मथुरा हाइवे को जाम कर दिया है और इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. परिजनों की मांग है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो. परिवार का कहना है कि आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक उन्हें किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं मिला है. न ही कोई नेता उनसे मिलने आया है.

एबीपी न्यूज़ संवाददाता मनोज वर्मा ने लड़की के पिता से बात की. उन्होंने कहा, "परिवार को सुरक्षा दी जाए. SIT बनाई जाए और जल्द न्याय मिले. वो पैसे वाले लोग हैं. साल 2018 में ऐसे ही अपहरण कर लिया था. एफआईआर करवाई थी. 2 घंटे में लड़की मिली. उस समय भी प्रेशर बनाया जा रहा था. तब बड़े बुजुर्गों ने फैसला करवा दिया था."

सीसीटी में कैद हुई हत्या की पूरी वारदात ये पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सड़क के किनारे एक सफेद रंग की कार खड़ी नज़र आती है, जिसके पास दो लड़के चहलकदमी करके आते हैं. काली टी शर्ट वाला लड़का गाड़ी में बैठ जाता है और सिर पर सफेद गमछा बांधे हुए लड़का थोड़ी देर गाड़ी के पास ही खड़ा रहता है. कुछ पल रुकने के बाद लड़का सड़क के पार चला जाता है. सड़क के दूसरी तरफ क्या चल रहा है ये तो कैमरे में नहीं दिखता, लेकिन अचानक मौके पर हड़कंप मच जाता है. एक लड़की भागकर कार की तरफ आती है.

लड़का एक लड़की के साथ धक्का-मुक्की करता नज़र आता है. जबरदस्ती लड़की को गाड़ी में बिठाने की कोशिश करता है. गाड़ी के पास एक और लड़की भी दिखती है, जो दूसरी तरफ गाड़ी का दरवाजा खोलती है. अचानक लड़की पर बंदूक तान देता है, जोर जबरदस्ती और खींचतान के बीच बदमाश लड़की के सिर में गोली मार देता है और फिर दोनों वहां से फरार हो जाते हैं.

यहां देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें: हाथरस मामला: SC का फैसला, हाई कोर्ट करेगा जांच की मॉनिटरिंग, केस दिल्ली ट्रांसफर करने पर अभी विचार नहीं अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पिओ, रक्षा मंत्री एस्पर एनएसए अजित डोभाल से मिले, अभिवादन के तरीके ने खींचा ध्यान 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget