एक्सप्लोरर

फरीदाबाद: विदेश से आए लोगों को पुलिस ने किया था होम क्वॉरेंटाइन, बिना बताए घर से हुए गायब, मामला दर्ज

कोरोना के कहर के बीच नियमों का पालन ना करने वालों को लेकर प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है. ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में सामने आया है जहां होम क्वॉरेंटाइन किए गए तीनों लोग बिना सूचना के अपना घर छोड़कर दूसरी जगह चले गए. इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

नई दिल्ली: देश एक बहुत बड़ी संकट की घड़ी से जूझ रहा है. ऐसे में अगर नियमों का पालन करेंगे तभी आने वाले खतरे को टाला जा सकता है. लेकिन देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नियमों की अवहेलना कर रहे हैं और उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. हम बात कर रहे हैं हरियाणा के फरीदाबाद की जहां पर फरीदाबाद प्रशासन ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, वजह है उन तीनों लोगों को सरकार ने होम क्वॉरेंटाइन किया था लेकिन तीनों बिना जानकारी दिए घर से गायब हो गए. इन तीनों को होम क्वॉरेंटाइन इसलिए किया गया था क्योंकि हाल ही में यह लोग विदेश से वापस लौटे थे.

फरीदाबाद के डीसीपी अर्पित जैन ने बताया कि कोरोना महामारी अधिनियम के अनुसार जो संदिग्ध है और किसी अन्य देश से आए हैं उनको 15 दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम क्वारंटाइन किया जाता है. फरीदाबाद में ऐसे 3 मामले सामने आए हैं जिनमें होम क्वारंटाइन किए गए पुरुष/महिला ने सरकारी आदेशों की अवहेलना की है इसलिए तीनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

पहला मामला

स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रीमती जलाली जो कि जर्मनी से भारत लौटी थी उनको 15 दिनों के लिए सेक्टर 21 फरीदाबाद में होम क्वारंटाइन किया गया था. जो कि अगले ही दिन जालंधर पंजाब स्थित अपने होमटाउन में बिना बताए चली गई.

दूसरा मामला

ऐसे ही संकल्प महेश्वरी उम्र 29 साल एवं उनकी पत्नी रागिनी महेश्वरी उम्र 28 साल जो कि तुर्की से लौटे थे और ओमेक्स फॉरेस्ट सेक्टर 43 फरीदाबाद में 15 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया गया था. जो दोनों पति पत्नी नियमों का पालन ना करते हुए अपने होमटाउन हरिद्वार बिना सूचना दिए चले गए.

तीसरा मामला

दुबई से आए प्रीति उम्र 30 साल एवं विकास उम्र 32 साल को ग्रीन फील्ड कॉलोनी में होम क्वारंटाइन किया गया था. जो बिना सूचना दिए अपने होम टाउन रोहतक चले गए.

डीसीपी अर्पित जैन ने बताया कि 5 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया था. लेकिन उन्होंने नियम का पालन नही किया. ये ही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए बनाई गई कोविड-19 पुलिस टास्क फोर्स की शिकायत पर एफ आई आर नंबर 216, 217, 218 आईपीसी की धारा 188, 269, 270 थाना सूरजकुंड में दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि जालंधर, हरिद्वार, रोहतक में उपरोक्त व्यक्तियों बारे यह सूचना दे दी गई है.

Coronavirus: ये अंधेरा जरूर हटेगा, और फिर एक सुनहरा सवेरा होगा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए नेपाल जाएगी भारतीय सेना के डॉक्टर्स की टीम, क्वारंटीन सेंटर तैयार करने की देगी ट्रेनिंग
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget