एक्सप्लोरर

Fadnavis vs Nawab Malik: आज नवाब मलिक की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, फडणवीस के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन पर फोड़ेंगे 'हाइड्रोजन बम'

Fadnavis vs Nawab Malik: नवाब मलिक ने फडणवीस पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने के आरोप लगाए थे. इसके बाद फडणवीस ने भी मलिक पर पलटवार करते हुए आरोप लगाए.

Fadnavis vs Nawab Malik: मुंबई के क्रूज ड्रग्स कांड में एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र में मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच लड़ाई जोर पकड़ चुकी है. कल बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने का धमाका किया तो आज नवाब मलिक ने फडणवीस के खिलाफ आरोपों का हाईड्रोजन बम फोड़ने की चेतावनी दी है. नवाब मलिक सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं.

नवाब मलिक ने फडणवीस पर लगाए अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने के आरोप

नवाब मलिक ने फडणवीस पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने के आरोप लगाए थे. इसके बाद फडणवीस ने भी मलिक पर पलटवार करते हुए आरोप लगाए. फडणवीस ने दावा किया, ''कुर्ला में तीन एकड़ जमीन को गोवा वाला कंपाउंड कहा जाता है और ये जगह एलवीएस रोड पर है. इस जमीन की एक रजिस्ट्री सॉलिडस नाम की कंपनी के साथ हुई. मरियम बाई गोवावाला और पॉवर ऑफ अटार्नी कौन है? सलीम पटेल बिक्री करने वाले सरदार शाहाब अली खान, इन दोनों ने मिलकरये जमीन सॉलिडस इनवेस्टमेंट कंपनी बेची है, जो नवाब मलिक जी के परिवार की है. कागजों पर फराज मलिक केसाइन हैं.''

फडणवीस अपने आरोपों में जिस फराज मलिक का नाम  ले रहे हैं वो नवाब मलिक के बेटे हैं. और जिस सॉलिडस इनवेस्टमेंट कंपनी पर फडणवीस आरोप लगा रहे हैं उसमें मलिक परिवार की हिस्सेदारी है. इस जमीन की रजिस्ट्री में शाह वली खान और सलीम पटेल का नाम है और फडणवीस का आरोप है कि पैसा भी इन्हीं के खाते में जमा किया गया.

फडणवीस के मुताबिक, जिस सरदार शाह वली खान से नवाब मलिक के बेटे ने जमीन खरीदी वो मुंबई बम ब्लास्ट का गुनहगार है. 1993 सीरियल ब्लास्ट केस में शाह वली खान को उम्रकैद की सजा हुई है और वो जेल में है. शाह वली खान ने धमाकों से पहले मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और महानगर पालिका की रेकी की थी. जिस दूसरे शख्स सलीम पटेल का नाम फडणवीस ने लिया है वो दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का ड्राइवर और बॉडीगार्ड है.

नवाब मलिक ने सारे आरोपों को खारिज किया

फडणवीस का आरोप है कि पारकर की संपत्तियों में सलीम पटेल पावर ऑफ अटॉर्नी रहता था. 2007 में सलीम पटेल हसीना पारकर के साथ गिरफ्तार भी हुआ था. अब इन्हीं दोनों को लेकर फडणवीस आरोप लगा रहे हैं तो नवाब मलिक सारे आरोपों को गलत बता रहे हैं. फडणवीस का आरोप है कि नवाब मलिक ने कुर्ला के एलबीएस रोड पर 3 एकड़ जमीन, जिसका मार्केट प्राइस साढे तीन करोड़ से ज्यादा था, उसे 25 से 30 लाख में खरीदा यानि कौड़ियों के मोल. ऐसा फर्जी किरायेदारी दिखाकर किया गया. फडणवीस का आरोप है कि जमीन सस्ती इसलिए दी गई, क्योंकि टाडा के आरोपियों की जमीन सरकार जब्त कर लेती है. दूसरी तरफ नवाब मलिक ने सारे आरोपों को खारिज किया है.

आरोप और पलटवार की ये कहानी तब शुरु हुई जब फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की एक तस्वीर लेकर नवाब मलिक आए, जिसमें वो ड्रग माफिया जयदीप राणा के साथ दिखीं. अब जवाब में फडणवीस कागज दिखा रहे हैं कि अंडरवर्ल्ड और आतंकियों से मलिक ने जमीन खरीदी. बयानों की इस जंग में ये आखिरी धमाका नहीं है, क्योंकि नवाब मलिक ने एक और बड़ा धमाका करने की चेतावनी दे दी है.

यह भी पढ़ें-

Rafale Deal: राफेल डील पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, जानें- कैसे UPA और NDA की सरकार में अलग है यह सौदा

Civic Elections: इस राज्य में हुए निकाय चुनाव में बीजेपी ने लहराया परचम, 112 सीटों पर मिली निर्विरोध जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget