एक्सप्लोरर

दर्दनाक कहानियां: कई परिवारों को जिंदगी भर का गम दे गया मुजफ्फरनगर का रेल हादसा

सुमित मेरठ के बैंक में में काम करते थे और सहारनपुर अपने घर जा रहे थे. परिवार के मुताबिक सुमित उनका इकलौता बेटा था. परिवार के लोग ही हादसे की जगह से सुमित के शव को अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता चला कि सुमित की बॉडी कब पोस्टमार्टम हाउस में गयी.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली में कल कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 23 पहुंच चुकी है. जबकि 97 से ज्यादा लोग घायल हैं और मुजफ्फरनगर, मेरठ और हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती हैं. इस ट्रेन हादसे ने कई परिवारों को ऐसे जख्म दिए हैं जिसे भूलाना उनके लिए आसान नहीं होगा.

काफी भयानक था मंजर- घायल अनिल

दिल्ली के रहने वाले अनिल शर्मा पत्नी के साथ रुड़की अपनी ससुराल जा रहे थे तभी ये भयानक हादसा हो गया. हादसे में अनिल के पैर में काफी चोट आई हैं. अनिल के मुताबिक जब हादसा हुआ उसके बाद का मंजर काफी भयानक था. उन्होंने बताया, ‘’जब हादसा हुआ उसके बाद का मंजर काफी भयानक था. ट्रेन के डब्बे पलटे हुए थे. जिसे देख वह बुरी तरह से घबरा गए. कुछ समझ नहीं आ रहा था करें तो क्या करें. पैरों के घायल होने की वजह से चला नहीं जा रहा था.’’ बाद में किसी तरह लोगों ने अनिल को बाहर निकला.

 anil

परिवार ने खोया इकलौता बेटा

मुज़फ्फरनगर के पोस्टमार्टम हाउस में कई शव लाए गए हैं. यहां अपने रिश्तेदारों के शव को लेने आए लोग काफी गुस्से में हैं. इन्हीं लोगों मे से एक है सुमित के परिवार वाले. सुमित मेरठ के बैंक में में काम करते थे और सहारनपुर अपने घर जा रहे थे. परिवार के मुताबिक सुमित उनका इकलौता बेटा था. परिवार के लोग ही हादसे की जगह से सुमित के शव को अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता चला कि सुमित की बॉडी कब पोस्टमार्टम हाउस में गयी. ये लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं.

cddd

परिवार वाले कर रहे थे अपनों के शव की तलाश

रेल हादसे में मरने वाले प्रमोद के परिवार वाले प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि हादसे के बाद वो लगातार प्रमोद के शव की तलाश कर रहे थे, लेकिन कई घंटों के बाद उनका शव जिला अस्पताल में मिला. प्रमोद एक फार्मा कंपनी में काम करते थे. परिवार वाले प्रमोद के शव के मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई सही जवाब नहीं मिला.

गोद में उठाकर ट्रेन के डिब्बे से बाहर निकला- सतीश

सतीश कपड़े सीलने का काम करते हैं. सतीश ग्वालियर के रहने वाले हैं और उन्हें हरिद्वार जाना था. सतीश के मुताबिक, अचानक गाड़ी काफी तेज हुई और उसके बाद हादसा हो गया. हादसे के बाद उन्हें ये उम्मीद ही नहीं थी कि वो बचेंगे, लेकिन किसी तरह से एक लड़के ने उन्हें गोद में उठाकर ट्रेन के डिब्बे से बाहर निकला.

swdad

हादसे के बाद बेहोश हो गया परवीन

ट्रेन हादसे में घायल हुआ 14 साल का परवीन अस्पताल में भर्ती है. परवीन के परिवार के मुताबिक परवीन अकेला अपनी बहन के यहां से मुज्जफरनगर ट्रेन लौट रहा था, लेकिन हादसे के बाद परवीन बेहोश हो गया था. किसी ने परिवार को फ़ोन किया जिसके बाद वो अस्पताल पहुंचे.

बेटा मिल गया लेकिन बेटी लापता- अंगूरी देवी

गवालियर की रहने वाली अंगूरी देवी के बेटे की तबियत ठीक नहीं है, जिसके चलते वो हरिद्वार नहाने के लिए अपने बेटे और रिस्तेदारो के साथ जा रही थी. बेटा तो उनके साथ है, लेकिन बहन और बाकी लोगों की कोई जानकारी नहीं है. अंगूरी के पैर में चोट आई है. उनका कहना है गड़गड़ाहट की आवाज आई और अचानक गाड़ी पलट गई.

angoori

मानो दूसरी जिंदगी मिली हो- रमेश

रमेश ट्रक मिस्त्री है और ग्वालियर के रहने वाले है. रमेश अपनी पत्नी, बेटे, बहु ओर 2 पोती के साथ हरिद्वार नहाने जा रहे थे कि रास्ते मे अचानक खड़खड़ की आवाज आई और परिवार ट्रेन के डिब्बे में फंस गया किसी तरह डिब्बे से बाहर निकले. पत्नी और अन्य लोग अस्पताल में एडमिट है इनका कहना है कि मौत के मुंह से बच कर निकले हैं. मानो दूसरी जिंदगी मिली हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget