एक्सप्लोरर

Exclusive: कमलनाथ ने किसानों के साथ छल किया, एमपी उपचुनाव में हमें भारी जीत मिलेगी -शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने किसानों का कर्ज माफ करने का झूठा वादा किया लेकिन बीजेपी ने किसानों और उनके परिवारों को पैसा दिलवाया.

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत करते हुए कहा है कि कमलनाथ ने किसानों के साथ छल किया है और उनको इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा. कमलनाथ ने किसानों का कर्ज माफ करने का झूठा वादा किया लेकिन बीजेपी ने किसानों और उनके परिवारों को पैसा दिलवाया. कमलनाथ ने इमरती देवी के लिए अपशब्द कहे जिनका जवाब उन्हें जनता देगी. मध्य प्रदेश के उपचुनाव में हमें भारी जीत मिलेगी.

सिंधिया के आने से फायदा मिला शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से बीजेपी को प्रदेश और देश में फायदा मिला है और ज्योतिरादित्य को भी इसका फायदा मिलेगा.

लव जिहाद वाले कड़े परिणाम भुगतेंगे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं और लव जिहाद फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे. एमपी में लव जिहाद करने वाले कड़े परिणाम भुगतेंगे. हम एमपी में किसी को कट्टरवाद नहीं फैलाने देंगे.

फ्रांस के विरोध करने वालों के मुद्दे पर ये कहा शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है लेकिन विरोध की आड़ में कानून तोड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा. हम किसी भी तरह आतंकी गतिविधि बर्दाश्त नहीं करेंगे और सरकार उन पर कड़ी कार्रवाई करेगी.

कमलनाथ पर बोला हमला एमपी के सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने किसानों की कर्जमाफी का झूठ वायदा किया लेकिन इसे निभाया नहीं. कमलनाथ ने एमपी को दलालों की मंडी बना दिया था जिस स्थिति को बीजेपी की सरकार ने आकर सुधारने का काम किया है.

प्रदेश में मध्यम वर्ग को देंगे सहूलियतें शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम मध्यम वर्ग की सभी अपेक्षाएं पूरी करेंगे. चाहे छोटे व्यापारी या दुकानदार हों या किसान हो , विशाल मध्यमवर्ग है जिसको कोरोना काल मे आगे बढ़ने के लिए सरकार की आवश्यकता है इसीलिए हमने पहले ही फैसला ले लिया है और इसे लागू करेंगे.

यह भी पढ़ें-

Bihar Election: RJD ने CM नीतीश पर साधा निशाना, पूछा- PM के पीछे छुपने की क्यों पड़ रही है जरूरत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget