एक्सप्लोरर

Exclusive: मुकेश अंबानी मनाएंगे घर के सबसे छोटे सदस्य का पहला जन्मदिन, कोरोना से बचने के लिए होगी क्वारंटीन बबल पार्टी

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी अंबानी का पहला जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं.

देश के सबसे बड़े व्यापारी मुकेश अंबानी अपने पोते आकाश अंबानी और श्लोक़ा अंबानी के बेटे पृथ्वी अंबानी का पहला जन्मदिन बड़े ही धूम धाम से मनाने की तैयारी में हैं. साथ ही परिवार ने कोविड नियमों को भी पूरी तरह से ध्यान में रखा है. पृथ्वी के जन्मदिन में आने वाले सभी मेहमान पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होंगे. जन्मदिन से पहले परिवार ने हजारों गांव को खाना खिलाने के साथ-साथ अनाथालयों में तोहफे भेजने की भी तैयारियां की हैं.  

100 से ज़्यादा पुजारी देंगे आशीर्वाद

पृथ्वी के जन्मदिन पर अंबानी परिवार ने 100 से ज़्यादा पुजारियों को भी न्यौता भेजा है जो जामनगर आएंगे, जहां जन्मदिन मनाया जाएगा. यहां पर 100 पुजारी पृथ्वी के स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना करेंगे और पूजा संपन्न करने के बाद आशीर्वाद देंगे. सूत्रों ने बताया की पृथ्वी के जन्मदिन में चार चांद लगाने के लिए कई महमानों को भी आमंत्रित किया गया है.

हज़ारों गांव के लोगों को भोजन खिलाया जाएगा 

देश के सबसे अमीर अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य का पहला जन्मदिन है, ऐसे में अंबानी परिवार ने लगभग 50 हजार ऐसे लोगों को जो गांव में रहते हैं उनके भोजन की व्यवस्था की है. जिस समय जामनगर के फार्म हाउस में पृथ्वी का जन्मदिन मनाया जाएगा, उस दिन इस परिवार की तरफ से 50 हज़ार लोगों को भोजन कराया जाएगा ताकि हर कोई पृथ्वी को आशीर्वाद दें. 

कोरोना से बचने के लिए क्वारंटीन बबल पार्टी

कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट का ख़तरा लगातार मंडरा रहा है. इस वेरिएंट की रोकथाम के लिए सरकारें नियमों में बदलाव कर रही है तो वहीं दूसरी ओर डॉक्टर इससे संक्रमितों की कितनी जल्दी पहचान और इलाज हो इस पर अधिक प्रयास कर रही है. इसी बीच, अंबानी परिवार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जो मेहमान होंगे, उनके भोजन की व्यवस्था भी अलग होगी. सूत्रों ने बताया की अतिथियों के भोजन के लिए जो कैट्रेस आने वाला है वो थाइलैंड और इटली से बुलाया गया है. यहां आने के बाद उस क्रू की पूरी तरह से कोरोना की जांच की जाएगी और उसे क्वारंटीन किया जाएगा और सब कुछ ठीक रहा तो ही उनसे अतिथियों के लिए भोजन बनवाया जाएगा. 

इसके अलावा आज से ही सारे मेहमनों की जांच भी शुरू कर दी गई है यानी जिन लोगों को जन्मदिन के मौक़े पर उपस्थिति दर्ज करने के लिए आमंत्रित किया गया है उनकी आज से रोज़ाना मेडिकल जांच की जाएगी. उन सभी की रिपोर्ट रोजाना अंबानी के डॉक्टर मॉनिटर करेंगे और निगेटिव होने पर ही उन्हें अंबानी द्वारा बुक की गई प्राइवेट जेट से जामनगर ले जाया जाएगा और जन्मदिन के समय तक हर किसी को क्वारंटीन करके रखा जाएगा. इस जन्मदिन के मौके पर आने वाले तमाम लोगों के साथ-साथ परिवार वालों की भी सुरक्षा को देखते हुए यह क्वारंटीन बबल पार्टी का आयोजन किया गया है. 

करोड़ों के तोहफे बाटे जाएंगे

अब मुकेश अंबानी के पोते का जन्मदिन है तो कैसे कुछ ख़ास नहीं होगा? परिवार के लोगों ने ओरफनेज में रहने वाले हज़ारों बच्चों को खेलने के लिए खिलौने और दूसरे दौड़े बांटने की तैयारी की है और भारत के करीब 150 ओरफनेज में रहने वाले हज़ारों बच्चों को पृथ्वी की ओर से तोहफे दिए जाएंगे. इसके अलावा, पृथ्वी को खेलने के लिए उनकी मां श्लोक़ा अंबानी ने जो खिलौने मंगाए हैं वो नीदरलैंड्स से हैं.

यह भी पढ़ें.

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, BJP और ढींडसा की पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Nagaland Incident: नागालैंड फायरिंग पर अमित शाह का लोकसभा में बयान, कहा- SIT एक महीने के भीतर जांच करेगी पूरा

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget