एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन की संभावनाएं अभी खत्म नहीं, कांग्रेस करा रही है सर्वे

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में गठबंधन के दरवाजे खुले हैं और पार्टी दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको की आवाज में रिकॉर्डेड वॉइस मैसेज से सर्वे करवा रही है.

नई दिल्लीः दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सभी संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुई हैं. खबर आई है कि कांग्रेस-आप में गठबंधन की कोशिशें जारी हैं. कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं से फोन कॉल कर गठबंधन पर उनकी राय पूछ रही है.

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में गठबंधन के दरवाजे खुले हैं और पार्टी दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको की आवाज में रिकॉर्डेड वॉइस मैसेज से सर्वे करवा रही है. इस सर्वे में कार्यकर्ताओं से पूछा जा रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस अगर आम आदमी पार्टी से गठबंधन करना चाहती है तो इसके लिए उनकी क्या राय है. हालांकि ये खबर कुछ दिन पहले ही आ चुकी है कि दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित कह चुकी हैं कि आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा.

हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कह चुके हैं कि राज्य में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है. हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली के संदर्भ में भी ये लगातार कहा जाता रहा है कि गठबंधन की संभावनाएं खत्म नहीं हुई हैं.

हरियाणा में गठबंधन के लिए आप की कांग्रेस से गुहार आज ही ये खबर आई थी कि कांग्रेस के इनकार के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन को आतुर हैं. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अपील की कि हरियाणा में कांग्रेस गठबंधन करने पर विचार करे.

उन्होंने कहा, ''देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं. अगर हरियाणा में JJP, AAP और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर बीजेपी हारेगी. राहुल गांधी जी इस पर विचार करें.'' जेजेपी यानि जननायक जनता पार्टी दुष्यंत चौटाला की पार्टी है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सात, कांग्रेस ने एक और आईएनएलडी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी. आईएनएलडी दो फाड़ हो चुकी है. आईएनएलडी से अलग JJP का गठन किया गया है.

Loksabha Election 2019: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, UP की 16 और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

फिर कांग्रेस के सामने गिड़गिड़ाए अरविंद केजरीवाल, कहा- 'राहुल जी हरियाणा में गठबंधन कर लीजिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget