एक्सप्लोरर

रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली, राहुल ने कहा- आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ सभी एक सुर में बोलें

रामलीला मैदान में पार्टी की जनाक्रोश रैली में राहुल गांधी ने कहा कि इस साल कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ साथ 2019 का आम चुनाव भी कांग्रेस ही जीतेगी.

नई दिल्ली: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने की हुंकार भरी है. राहुल ने पार्टी नेताओं से बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने को कहा. उन्होंने कहा कि इमारत की नींव के लिए पानी की ज़रूरत पड़ती है और कांग्रेस वही पानी है.

राहुल ने फूंका चुनावी बिगुल

रामलीला मैदान में पार्टी की जनाक्रोश रैली में राहुल गांधी ने कहा कि इस साल कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ साथ 2019 का आम चुनाव भी कांग्रेस ही जीतेगी. राहुल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है और उनके दावों की सच्चाई अब देश के सामने आ गई है. कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि लोग गुस्से में हैं और पार्टी को इसका फायदा मिलेगा. राहुल के कहा, "पीएम वादा तो करते हैं लेकिन उसमें सच्चाई नहीं होती. लोग पीएम का भाषण सुनते हैं और उसमें सच्चाई खोजने की कोशिश करते हैं."

मोदी ने चीन के आगे घुटने टेके- राहुल

कल ही चीन यात्रा से लौटे पीएम मोदी पर राहुल ने बड़ा हमला किया है. चीन दौरे पर सवाल खड़ा करते हुए राहुल ने कहा, "डोकलाम में चीन अपनी सेना लगा रहा है. अपना हेलिपैड बना रहा है और पीएम चीन के सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं. बिना एजेंडे के बात कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि नेहरू से लेकर, वाजपेयी और मनमोहन सिंह तक किसी भी पीएम के दौर में ऐसा नहीं हुआ.

खुर्शीद के बहाने पार्टी नेताओं को नसीहत

अपने भाषण में राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को भी नसीहत दी. हाल ही में महाभियोग प्रस्ताव और मुसलमानों के मुद्दे पर पार्टी नेता सलमान खुर्शीद अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहे. खुर्शीद का ज़िक्र करते हुए राहुल ने इशारों में पार्टी नेताओं को आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ एक आवाज़ में बोलने को कहा. राहुल ने कहा, " बीजेपी में केवल मोदी जी और अमित शाह की आवाज़ चलती है. मैं पार्टी में हर विचार धारा को सुनना चाहता हूं. सलमान खुर्शीद की रक्षा भी मैं ही करूंगा. लेकिन ये भी समझ लीजिए कि आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में सबको एक सुर से बोलना होगा." राहुल गांधी ने कहा कि वो नौजवानों से लेकर 90 साल तक के नेताओं को पार्टी में जगह देंगे.

मोदी सरकार ने देश में डर का माहौल बनाया- सोनिया

रैली में राहुल के अलावा पूर्व अध्यक्ष सोनिआ गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई अन्य नेता भी आए हुए थे. सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में डर और अहिष्णुता का माहौल बनाने के साथ साथ सभी संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने का काम किया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव में अपना जी जान लगाने का आह्वान करते हुए सोनिया ने कहा, "देश में बदलाव की आंधी साफ दिखाई दे रही और दस्तक दे रही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget