एक्सप्लोरर

Kolkata Fake Vaccination: कोलकाता में फर्जी कोविड टीकाकरण शिविरों की जांच करेगा प्रवर्तन निदेशालय

जांच एजेंसी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ईडी ने मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दायर की है. ईडी धन शोधन के पहलू से भी जांच करेगी.’’

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में संदिग्ध कोविड-19 टीकाकरण शिविरों की जांच करने का फैसला किया है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अभी कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग का विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा है. उसने फर्जी आईएएस अधिकारी देबंजन देब समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. देब इस जालसाजी का मुख्य साजिशकर्ता है.

जांच एजेंसी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ईडी ने मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दायर की है. ईडी धन शोधन के पहलू से भी जांच करेगी.’’ देब को कोलकाता नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बताने और शहर के विभिन्न हिस्सों में संदिग्ध टीकाकरण शिविर लगाने के लिए जून में गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान उसके आठ साथियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की अन्य धाराओं के साथ ही हत्या की कोशिश का आरोप भी लगाया है.

पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को 995 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 15,09,218 हो गए. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि पिछले एक दिन में कोविड-19 से 17 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 17,867 पर पहुंच गई.

बुलेटिन के अनुसार, अब तक राज्य में 14,75,208 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में अभी 16,143 मरीज उपचाराधीन हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में आज 2,42,110 लोगों को टीका दिया गया.

ये भी पढ़ें: WhatsApp ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा- कंपनी ने अपनी इच्छा से प्राइवेसी पॉलिसी पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget