एक्सप्लोरर

Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि शोपियां के इमामसाहब इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं.

Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां के इमामसाहब इलाके में एनकाउंटर शुरू हो गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि शोपियां जिले के तुलरान इमामसाहब इलाके में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर सुरक्षाबलों को मिली इसके बाद यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. पूरे इलाके को खाली करवा लिया गया है. इसी बीच ये मुठभेड़ शुरू हो गई. पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये चौथी मुठभेड़ है.

इससे पहले आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद निरोधी अभियान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक ‘जूनियर कमीशंड अधिकारी’ (जेसीओ) सहित पांच सैन्यकर्मी शहीद हो गए. अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा पार कर आए आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरनकोट में डेरा की गली (डीकेजी) के पास एक गांव में तड़के अभियान शुरू किया गया.

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर भारी गोलीबारी की जिससे एक जेसीओ और चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में इलाज के दौरान पास के एक सैन्य अस्पताल में सभी पांच सैनिकों की मौत हो गई. प्रवक्ता ने शाम में कहा कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ अब भी जारी है. हाल के दिनों में आतंकवादी हमलों में तेजी आयी है और ऐसे हमलों में एक प्रमुख कश्मीरी पंडित व्यवसायी और एक स्कूल शिक्षक सहित कई असैनिक मारे गए हैं.

अधिकारियों ने कहा कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के नियंत्रण रेखा पार कर चमरेर के जंगल में छुपे होने की खबर मिली थी. उन्होंने कहा कि शुरूआती मुठभेड़ के बाद आतंकवादी पास के भंगाई गांव में भाग गए जो राजौरी जिले के तहत आता है. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के सफाए के लिए मुठभेड़ जारी और आतंकवादियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद कर दिया गया है. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और बांदीपोरा जिलों में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.

Jammu Kashmir News: महबूबा मुफ्ती का केंद्र पर निशाना, बोलीं- कोई हमारे मुल्क की गोली से मरे वो ठीक, लेकिन...

Coal Crisis: दक्षिण भारत के राज्यों में भी मंडराने लगा कोयले की आपूर्ति का खतरा, खड़ा हो सकता है बिजली का संकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Elections 2026: ‘डबल इंजन नहीं, डबल लूट और डबल धोखे की सरकार’, असम में चुनावी दंगल से पहले कांग्रेस का BJP सरकार पर बड़ा आरोप
‘डबल इंजन नहीं, डबल लूट और डबल धोखे की सरकार’, असम में चुनावी दंगल से पहले कांग्रेस का BJP सरकार पर बड़ा आरोप
'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हालत...', ममता बनर्जी का नाम लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने क्या कहा?
'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हालत...', ममता बनर्जी का नाम लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने क्या कहा?
Assam Assembly Elections 2026: ‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’, ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार
‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’, ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार
कोयंबटूर में मातम: वेल्लियांगिरी की पहाड़ियों पर चढ़ते समय छात्र की मौत, दोस्तों के सामने तोड़ा दम
कोयंबटूर में मातम: वेल्लियांगिरी की पहाड़ियों पर चढ़ते समय छात्र की मौत, दोस्तों के सामने तोड़ा दम

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान का दावा- अमेरिका के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर को इराक में मार गिराया, F-35 के पायलट को बनाया बंधक
LIVE: ईरान का दावा- अमेरिका के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर को इराक में मार गिराया, F-35 के पायलट को बनाया बंधक
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
Watch: लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...
लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
1.24 लाख रुपये... गुरुग्राम में नर्सरी के बच्चे की फीस जानकर चौंके यूजर्स, सोशल मीडिया पर छिड़ी फीस
1.24 लाख रुपये... गुरुग्राम में नर्सरी के बच्चे की फीस जानकर चौंके यूजर्स, सोशल मीडिया पर छिड़ी फीस
किताबों से शोध तक, NCERT अब ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’, स्कूल शिक्षा से हायर एजुकेशन की ओर बड़ा कदम
किताबों से शोध तक, NCERT अब ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’, स्कूल शिक्षा से हायर एजुकेशन की ओर बड़ा कदम
Embed widget