एक्सप्लोरर

Jammu and Kashmir: कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

Encounter at Khandipora: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आंतकियोें के बीच मुठभेड़ जारी है. ये जानकारी कश्मीर जोन पुलिस की ओर से दी गई है.

Encounter at Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में बीते दिनों हुई टारगेट किलिंग (Target Killing) को लेकर प्रशासन बेहद सख्त हो गया है. घाटी में सुरक्षाबलों ने अपने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए हैं. बीते दिनों आतंकियों (Terrorists) से हुई भिड़ंत में सुरक्षाबलों के हाथ कई सफलता भी लगी है. फिलहाल शुक्रवार देर रात कश्मीर जोन पुलिस (Kashmir zone police) ने जानकारी दी है कि खांडीपोरा इलाके में मुठभेड़ (Encounter at Khandipora) शुरू हो गई है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए किए गए इस ट्वीट में बताया गया है कि कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान देर रात आंतकियों के साथ सेना के जवानों की मुठभेड़ शुरू हो गई है. ट्वीट में जानकारी देते हुए बताया गया है कि पुलिस और सुरक्षाबल आतंकियों का सफाया करने के अपने काम पर लगे हुए हैं. इससे पहले बुधवार को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने शोपियां के अलूरा एक गांव में हुई मुठभेड़ के दौरान आतंकी को मार गिराया था. जानकारी के अनुसार आतंकी सेब के बागान में छुपा हुआ था, जिसे पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया था.

हथियारों से लैस आतंकी ने खुद को बचाने के लिए जैसे ही सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू की, सेना ने जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया था. उसके पास से सुरक्षाबलों को एक 7.62 मिमी एसएलआर, एक AK राइफल, ग्रेनेड, IED सहित गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए थे. आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर फारूक अहमद भट का करीबी बताया जा रहा था.

वहीं वादी से आतंक और आतंकियों (Terrorists) का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑल-आउट (Opration All-Out) जारी है. मंगलवार के दिन सुरक्षाबलों ने 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों को ढेर किया था. जिसमें मारे गए आतंकवादियों में से तीन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) और एक हिजबुल मुजाहिदीन(Hizbul Mujahideen) से जुड़ा था.

इसे भी पढ़ेंः
IN-SPACe Headquarters: 'अंतरिक्ष के साथ समंदर पर निगाहें', पीएम मोदी ने कहा- स्पेस टेक्नोलॉजी से आएगी क्रांति

Sidhu Moosewala Murder: 'सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 6 शूटरों की हुई पहचान', दिल्ली पुलिस का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget