एक्सप्लोरर

Emergency 1975: 'डार्क डेज ऑफ डेमोक्रेसी' आपातकाल की बरसी पर पीएम मोदी का ट्वीट, जानें- और क्या कहा

PM Modi on Emergency: आपातकाल की बरसी के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया और आपातकाल को लोकतंत्र के काले दिनों के रूप में संबोधित किया. वहीं यूपी बीजेपी 25 जून को काला दिवस मनाएगी.

PM Modi on Emergency Anniversary: इतिहास के पन्नों में दर्ज 25 जून, 1975 ही वो दिन है, जब देश में आपातकाल लागू कर दिया गया था. आज रविवार (25 जून) के दिन इस आपातकाल को पूरे 48 साल बीत गए हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल की बरसी के मौके पर ट्वीट करते हुए उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी जो लोग इमरजेंसी के मौके पर डटे रहे. पीएम मोदी इस वक्त अपने मिस्र दौरे पर हैं, जहां उनके दौरे का आज अंतिम दिन है. पीएम मोदी रविवार रात 12 बजे वापस दिल्ली के लिए मिस्र से रवाना होंगे.

आपातकाल की बरसी के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''मैं उन सभी साहसी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और हमारी लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने के लिए काम किया. #DarkDaysOfEmergency हमारे इतिहास की कभी न भूलाने वाली वो अवधि है, जो हमारे संविधान की ओर से बनाए गए मूल्यों के बिल्कुल विपरीत है.''

वहीं दूसरी ओर रविवार (25 जून) को भारतीय जनता पार्टी यूपी में 'काला दिवस' मनाएगी. इसके तहत बीजेपी सरकार कांग्रेस को घेरने के लिए गौतमबुद्ध नगर में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करने जा रही है. इस सार्वजनिक बैठक को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे. बता दें कि तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के कहने पर पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने भारतीय संविधान की अनुच्छेद 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने तक इमरजेंसी लागू की गई थी. आपातकाल लागू होने के बाद लोगों की आजादी से लेकर प्रेस की स्वतंत्रता तक सभी पर प्रतिबंध लगा दिया था. यही वजह है कि आपातकाल को भारतीय इतिहास की सबसे कुख्यात घटनाओं में से एक माना जाता है.

यह भी पढ़ें:-

PM Modi Egypt Visit: अल-हकीम मस्जिद के दौरे से लेकर अल-सीसी से मुलाकात तक, जानें- पीएम मोदी के दूसरे दिन का शेड्यूल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget