एक्सप्लोरर

जांच से क्यों बच रहा है एल्विश यादव? सांप का जहर कहां और किसने निकाला...पुलिस पूछना चाहती है ये सवाल

Elvish Yadav Case: नोएडा पुलिस की ओर से समन भेजने के तीन दिन बाद भी एल्विश पूछताछ में शामिल नहीं हुए. इस बीच वो सोशल मीडिया एक्टिव नजर आ रहे हैं. एक ब्लॉग में उन्होंने तबीयत खराब होने का जिक्र किया.

Elvish Yadav News: रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोपी और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव पुलिस जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं. उसका कहना है कि वो बीमार हैं. हालांकि वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. उन्होंने देर रात सोशल मीडिया पोस्ट किया और उसके बाद ब्लॉग भी बनाया. उस ब्लॉग में एल्विश यादव ने लग्जरी गाड़ी, वीआईपी नंबर प्लेट का जिक्र किया. 

पूछताछ में नहीं हुए शामिल

ब्लॉग में एल्विश ने बताया कि वो दोस्तों से मिले, सैलून गए, अपने गुरुग्राम वाले घर और मंदिर गए. हालांकि ब्लॉग के अंत में उन्होंने एक बार फिर तबीयत खराब होने का जिक्र करते हुए बेड रेस्ट पर होने की बात कही.

सांपों की बरामदगी और सांप के जहर के मामले में नोएडा पुलिस एल्विश यादव से करीब 3 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है. नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को एक बार फिर पूछताछ के लिए समन किया था, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी वो पूछताछ में शामिल नहीं हुए.

इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

एल्विश यादव ने पुलिस को बताया है कि वो बीमार हैं इसलिए पूछताछ में शामिल नहीं हो सकते. हालांकि देर रात इंस्टाग्राम पर एल्विश यादव ने एक वीडियो डाला, जिसमें वो गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एल्विश शुक्रवार (10 नवंबर) को 12.30 बजे एल्विश ने एक ब्लॉग में मीटिंग करने और अपने घर जाने की बात कही. 

इस मामले में पुलिस को गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों की 2 दिन की रिमांड मिल गई है. अब पुलिस इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इस मामले का मुख्य आरोपी राहुल है, जिसकी एक ऑडियो सामने आई थी. उस ऑडियो में राहुल एल्विश यादव को जानने की बात कुबूल कर रहा है. इतना ही नहीं राहुल ऑडियो में ये भी बता रहा है कि इससे पहले भी वो शूटिंग के लिए एल्विश यादव के लिए सांपों का इंतजाम कर चुका है. 

पुलिस के सामने ये हैं सवाल

जिन पांचों आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है उनसे पुलिस पूछताछ में पता लगाएगी कि ये सांप इनके पास कहां से आए? जांच में ये भी साफ हो चुका है कि सभी सांपों से जहर निकाला जा चुका था. जहर कहां, किसने निकाला और वो जहर कहां गया? इसका भी पता पुलिस को लगाना है.

इसके अलावा पुलिस आरोपियों को नोएडा और गुरूग्राम भी लेकर जाएगी. पुलिस ने रिमांड लेने के दौरान अदालत को बताया था कि इन आरोपियों से सांप और जहर की रिकवरी हो सकती है. इसलिए इनसे पूछताछ जरूरी है. पुलिस ने अदालत को ये भी बताया था कि ये सभी एक गैंग की तरह काम कर रहे हैं और इनके और भी साथी हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Elvish Yadav : एल्विश यादव का खुलासा- सिंगर फाजिलपुरिया ने उपलब्ध करवाए सांप, पूछताछ की तैयारी में पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget