एक्सप्लोरर

एलफिंस्टन हादसा: शिवसेना ने भगदड़ को बताया नरसंहार, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा, ‘‘यह नरसंहार है, जिसके लिए सरकार और रेलवे जिम्मेदार है. हमारे पास समय है और फिर मांग करते हैं कि पुराने ओवरब्रिज का फिर से विकास किया जाना चाहिए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.’’

मुंबई: बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज पर हुई भगदड़ को नरसंहार बताया. वहीं विपक्षी दलों ने इस हादसे के लिए केंद्र और महाराष्ट्र की सरकारों पर हमला किया. गैर बीजेपी दलों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम करने के बजाए केंद्र को यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार पर ध्यान देना चाहिए.

यह नरसंहार है, जिसके लिए सरकार और रेलवे जिम्मेदार: संजय राउत

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा, ‘‘यह नरसंहार है, जिसके लिए सरकार और रेलवे जिम्मेदार है. हमारे पास समय है और फिर मांग करते हैं कि पुराने ओवरब्रिज का फिर से विकास किया जाना चाहिए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान रेल व्यवस्था की खामियों में सुधार के लिए सरकार के पास वक्त नहीं है लेकिन वह बुलेट ट्रेन लाना चाहती है.’’ उद्धव ठाकरे नीत पार्टी केंद्र और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर बीजेपी की सरकार के साथ गठबंधन में है लेकिन कई मुद्दों पर उनका विरोध करती रही है.

इस घटना को हत्या का मामला माना जाना चाहिए: राधाकृष्ण विखे पाटिल

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस के राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा था कि पिछले साल उन्होंने रेलवे को पत्र लिखा था और मुंबई के स्टेशनों पर भीड़भाड़ के मुद्दे पर रेल मंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों की बैठक की मांग की थी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कहा, ‘‘इस घटना को हत्या का मामला माना जाना चाहिए. रेल अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज करना चाहिए.’’

एलिफिंस्टन रोड और परेल स्टेशनों को जोड़ने वाले ओवरब्रिज पर भीड़भाड़ के समय हुई भगदड़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा भगदड़ में 30 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget