एक्सप्लोरर

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए हो सकता है चुनाव, अभी तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं

कांग्रेस के अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा. अब पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने भी प्रियंका से पार्टी की कमान संभालने की अपील की है.

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की इस वक़्त सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है कि वो पार्टी का नया अध्यक्ष किसे और कैसे चुने ? किसी एक नाम पर सहमती बनाने के लिए सीनियर और युवा नेताओ ने कई बैठक की लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है ऐसे मे जल्द ही कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक बुलाकर अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस चुनाव करा सकती है. इस सब में सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव मे गाधी परिवार नहीं होगा और सूत्रों की माने को ऐसी स्थति मे पार्टी मे बंटवारा हो सकता है.

सूत्रों के मुताबिक़ कांग्रेस मे अभी तक सात लोग कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी ठोक रहे है जिनमें 5 चेहरे सुशील कुमार शिंदे मलिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक, कुमारी शैलजा और मीरा कुमार दलित है. इसके अलावा ज्योतिरादित्य सींधिया और सचिन पायलट पार्टी के युवा और ओबीसी चेहरे है लेकिन जब सब नेताओं से बात करके किसी एक नाम पर सहमती बनाने की कोशिश हुई उसमें कामयाबी नहीं मिल पायी. इसकी सबसे बजी वजह ख़ुद राहुल गाधी हैं क्योंकि उन्होंने अपने इस्तीफ़े मे ये साफ़ लिखा था कि कुछ लोगों का समूह बनाया जाए ताकि जल्द से जल्द नया कांग्रेस अध्यक्ष चुना जा सके.

राहुल गाधी के इस्तीफ़े के बाद सीनियर नेताओ का एक समूह सोनिया गांधी के पास गया था ताकि गांधी परिवार की तरफ़ कोई से नाम सुझाया जाए. लेकिन राहुल के बाद सोनिया गाधी ने भी साफ़ मना कर दिया और कहा कि हम तीनों लोगों मे से कोई भी इस प्रकिया का हिस्सा नही बनेगा. यानि कांग्रेस मे गांधी परिवार के बिना अध्यक्ष चुनना अब बड़ी चुनौती हो गई है ऐसे रास्ता बचता है कि कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक बुलाकर पार्टी मे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाए.

कांग्रेस वर्किग कमेटी चुनाव की घोषणा कर भी देती है तो चुनाव तीन राज्यों ( हरियाणा , झारखंड और महाराष्ट्र ) के विधानसभा चुनाव के बाद ही हो पाएगा. इससे पहले 1997 मे राजेश पायलट ने सीताराम केसरी के ख़िलाफ़ और 2000 मे जितेन्द्र प्रसाद ने सोनिया गांधी के सामने चुनाव लड़ा था और सोनिया गाधी चुनाव जीत गयी थी लेकिन इस बार सामने गांधी परिवार नहीं होगा.

पार्टी में प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग तेज कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी में प्रियंका गांधी वाड्रा को इस संकटपूर्ण समय में सबसे पुरानी पार्टी का प्रमुख बनाने की मांग उठ रही है. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के पक्ष में खुली अपील करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी की कमान संभालने की देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने कहा कि इस वक्त पार्टी की अगुवाई करने के लिए प्रियंका गांधी बेहतरीन शख्सियत हैं और राहुल गांधी के पद छोड़ने पर अडिग रहने के मद्देनजर प्रियंका गांधी को कांग्रेस का नया प्रमुख चुना जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर में टकराव, राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर वार-पलटवार
इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर में टकराव, राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर वार-पलटवार
केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हम थलापति विजय की TVK को समर्थन देंगे, ये DMK को पहले ही बताया था', INDIA ब्लॉक में घमासान के बीच चिदंबरम का दावा
'हम TVK को समर्थन देंगे, ये DMK को बताया था', INDIA ब्लॉक में घमासान के बीच चिदंबरम का दावा

वीडियोज

Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
India 1st Innings Highlights: भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी 564/8 पर घोषित; अफगानिस्तानी गेंदबाज सलीम ने रचा इतिहास
भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी 564/8 पर घोषित; अफगानिस्तानी गेंदबाज सलीम ने रचा इतिहास
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
UP Rojgar Mela 2026: यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget