एक्सप्लोरर

'ऐसा लगा रहा था कि कोई भाजपा नेता बोल रहा हो', चुनाव आयोग की सफाई पर कांग्रेस का पलटवार

चुनाव आयोग के 'वोट चोरी' पर दिए जवाब को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि ऐसा लग रहा था, जैसे आज कोई भाजपा नेता बोल रहा हो.

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार (17 अगस्त, 2025) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं पर पलटवार करते हुए बिहार में वोट चोरी और एसआईआर से जुड़ी उनकी चिंताओं को भ्रामक बताया. अब चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को जवाब देते हुए कहा, 'अगर चुनाव आयोग ने अपना काम किया होता तो राहुल गांधी उन लोगों से कैसे मिलते, जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया था? अगस्त 2003 में जब एसआईआर आया था तो इसमें एक साल लग गए थे, लेकिन चुनाव आयोग अब इसे डेढ़ या दो महीने में पूरा करना चाहता है.

45 दिनों में निजता हनन पर सवाल

महादेवपुरा विधानसभा सीट के चुनाव पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'क्या चुनाव आयोग ने महादेवपुरा में कांग्रेस की ओर से सामने लाए गए एक लाख मतदाताओं के बारे में कोई प्रतिक्रिया दिया? हमें उम्मीद थी कि आज वे हमारे सवालों का जवाब देंगे.'

खेड़ा ने आगे कहा, 'चुनाव आयोग कहता है कि 45 दिनों में निजता का हनन होता है तो उन 45 दिनों में क्यों नहीं?' चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था, जैसे आज कोई भाजपा नेता बोल रहा हो.' वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग को 'धमकाने' के खिलाफ चेतावनी दी. मुख्य चुनाव आयुक्त को मेरी सीधी-सी सलाह है कि वो जांच करें, डराएं नहीं. 

'चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत'

'मतदाता अधिकार यात्रा' के शुभारंभ समारोह में सासाराम में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि पूरा देश अब जानता है कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलीभगत करके चुनावों को चुरा रहा है. कांग्रेस उन्हें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से मतदाताओं को जोड़ने और हटाने और बिहार विधानसभा चुनावों को चुराने की उनकी साजिश को सफल नहीं होने देगा.

ये भी पढ़ें:- नेपाल दौरे पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी, पीएम ओली और राष्ट्रपति पौडेल से मुलाकात, द्विपक्षीय सम्बन्धों पर चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget