एक्सप्लोरर

निर्वाचन आयोग ने TMC के आरोपों को किया खारिज, केंद्रीय बलों की ओर से गोलीबारी का था आरोप

निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया कि विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय बलों की गोलीबारी में उसके दो कार्यकर्ता घायल हो गए. अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी.

कोलकाता: निर्वाचन आयोग (ईसी) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि उत्तर 24 परगना जिले के अशोक नगर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय बलों की गोलीबारी में उसके दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. अधिकारी ने यह जानकारी दी.

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि अशोक नगर सीट के तांग्रा इलाके स्थित मतदान केंद्र संख्या 79 के बाहर उसके दो कार्यकर्ता केंद्रीय बलों की गोली से उस समय घायल हो गए जब कुछ पार्टी सदस्यों ने वहां से भाजपा प्रत्याशी तनुजा चक्रवर्ती के दौरे का विरोध किया.

इलाके में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई- पुलिस

पुलिस ने बताया कि इसको लेकर इलाके में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई और दोनों तरफ से बमबारी हुई. उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने केंद्रीय पुलिस बल को लेकर आए एक वाहन में भी तोड़फोड़ की. अशोकनगर से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी नारायण गोस्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘पार्टी के मेरे दो सहयोगी उस समय घायल हो गए. जब केंद्रीय बलों द्वारा चलाई गई गोली उनके पैर में लगी. दोनों का नजदीकी अस्पताल मे इलाज चल रहा है. केंद्रीय बल सही काम नहीं कर रहे हैं.’’

केंद्रीय बलों द्वारा गोली चलाने की कोई घटना नहीं हुई है

इसके बाद निर्वाचन आयोग ने जिले में तैनात अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और उसके आधार पर आरोपों को खारिज कर दिया. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘केंद्रीय बलों द्वारा गोली चलाने की कोई घटना नहीं हुई है. ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है. यह आधारहीन आरोप है.’’

उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को चौथे चरण के मतदान के दौरान कूच बिहार जिले के सीतलकुची इलाके में आत्म रक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा चलाई गई गोली में चार लोगों की मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget