एक्सप्लोरर

ईद पर जरूरतमंदों तक पहुंचेगी 'सौगात-ए-मोदी', 32 लाख लोगों को रमजान में तोहफा

PM Modi: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने रमजान और आगामी त्योहारों को देखते हुए 'सौगात-ए-मोदी' अभियान के तहत जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने की योजना बनाई है.

Saugat E Modi: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने रमजान और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए 'सौगात-ए-मोदी' अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत 32 लाख जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने की योजना बनाई गई है. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि ये अभियान ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर, नवरोज और भारतीय संवत नववर्ष के अवसर पर संचालित किया जाएगा. इस पहल के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाने का काम किया जाएगा. इसके साथ ही जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह का आयोजन भी होगा, जिससे समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

इस अभियान में मोर्चे के 32,000 पदाधिकारी 32,000 मस्जिदों से संपर्क करेंगे और प्रत्येक मस्जिद कमेटी के सहयोग से 100 जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें 'सौगात-ए-मोदी' किट उपहार स्वरूप प्रदान करेंगे. इन किट्स में जरूरतमंदों के लिए जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी. इस पहल के माध्यम से ये सुनिश्चित किया जाएगा कि रमजान के दौरान गरीब और असहाय लोगों को किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े. जमाल सिद्दीकी ने कहा कि रमजान का महीना दान और मदद का महीना होता है जिसमें हमें मिस्कीन, कमजोर पड़ोसी और गरीब रिश्तेदारों की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए.

सामाजिक सौहार्द को मिलेगा बढ़ावा

इस अभियान का उद्देश्य केवल ईद तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि गुड फ्राइडे, ईस्टर, नवरोज और भारतीय नववर्ष जैसे अन्य पर्वों पर भी इसी तरह जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने की योजना बनाई गई है. ये पहल गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी. मोर्चा इन पर्वों में भी जरूरतमंदों को 'सौगात-ए-मोदी' किट बांटकर कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देगा. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन त्योहारों के माध्यम से सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने में एक्टिव भूमिका निभाएं.

पीएम मोदी की उपस्थिति में होगा विशेष कार्यक्रम

जमाल सिद्दीकी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा और उत्थान को लेकर जनसंपर्क बढ़ाना है. साथ ही ये भी संदेश देना है कि बीजेपी सभी धर्मों के हितों की रक्षा करने वाली पार्टी है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें इस अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget