एक्सप्लोरर

अमेरिका की सेंट्रल कमांड के साथ मिलकर गोला-कारतूस दागेंगे भारत के जवान; टेंशन में आ जाएंगे आसिम मुनीर

इजिप्ट में पहली बार ब्राइट स्टार एक्सरसाइज में अमेरिकी सेना के साथ भारत हिस्सा लेने वाला है. दो साल में एक बार होने वाले इस युद्धाभ्यास को इजिप्ट और अमेरिकी की सेंट्रल कमांड मिलकर आयोजित करते हैं.

अलास्का में यूएस आर्मी के साथ होने वाली साझा एक्सरसाइज से पहले भारतीय सेना, इजिप्ट (मिस्र) में होने वाली ब्राइट स्टार एक्सरसाइज में भी अमेरिकी सेना के साथ हाथ मिलाने जा रही है. गुरुवार (28 अगस्त, 2025) से भारत के 700 सैनिक मिस्र में होने जा रही इस मल्टीलेटरल एक्सरसाइज में हिस्सा ले रहे हैं.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पहली बार ब्राइट स्टार एक्सरसाइज (28 अगस्त-10 सितंबर) में, सेना के तीनों अंग यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना हिस्सा ले रहे हैं. दो साल में एक बार होने वाले इस युद्धाभ्यास को इजिप्ट और अमेरिकी की सेंट्रल कमांड मिलकर आयोजित करते हैं. वर्ष 2023 में ब्राइट स्टार एक्सरसाइज में भारतीय वायुसेना ने हिस्सा लिया था.

सेंट्रल कमांड का एरिया ऑफ ऑपरेशन पाकिस्तान

अमेरिका की ये वही सेंट्रल कमांड है, जिसके फ्लोरिडा स्थित हेडक्वार्टर में हाल ही में, पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने दौरा किया था. सेंट्रल कमांड का एरिया ऑफ ऑपरेशन पाकिस्तान से लेकर खाड़ी और पूरा मिडिल-ईस्ट क्षेत्र है. इस सेंट्रल कमांड के पूर्व कमांडर जनरल एरिक कुरीला की आसिम मुनीर से नजदीकियों के चलते ही अमेरिका और पाकिस्तान एक बार फिर से साथ हो गए हैं.


अमेरिका की सेंट्रल कमांड के साथ मिलकर गोला-कारतूस दागेंगे भारत के जवान; टेंशन में आ जाएंगे आसिम मुनीर

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इन नजदीकियों के चलते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का झुकाव पाकिस्तान की तरफ दिखाई पड़ा था. यही वजह है कि भारत के एक बड़े सैन्य टुकड़ी के साथ ब्राइट स्टार में शिरकत बेहद अहम मानी जा रही है. इजिप्ट के साथ भारत के पहले से ही मजबूत संबंध माने जाते हैं. पिछले साल ही इजिप्ट ब्रिक्स देशों के समूह में शामिल हुआ है, जिसमें भारत, रूस और चीन संस्थापक सदस्य हैं.  

एक्सरसाइज में 8000 सैनिक लेंगे हिस्सा

जानकारी के मुताबिक, इस साल ब्राइट स्टार एक्सरसाइज में करीब 43 देशों के कुल 8000 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. वर्ष 1980 से आयोजित होने वाली इस एक्सरसाइज का इस बार 19वां संस्करण है. वर्ष 1980 में ये इजिप्ट और अमेरिका के बीच होने वाली द्विपक्षीय एक्सरसाइज थी, लेकिन अब ये मल्टीनेशनल एक्सरसाइज में तब्दील हो गई है. मिडिल ईस्ट क्षेत्र की ये सबसे बड़ी मल्टीनेशनल एक्सरसाइज है, जिसे जल, थल और आकाश तीनों में एक साथ आयोजित किया जाता है.

ब्राइट स्टार के बारे में जानकारी देते हुए भारत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एक्सरसाइज के दौरान सेना के तीनों अंगों की लाइव फायरिंग के जरिए ऑपरेशनल क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा कमांड पोस्ट एक्सरसाइज के जरिए ज्वाइंट प्लानिंग, साझा निर्णय लेना और ऑपरेशनल सहयोग दर्शाया जाएगा. साथ ही तीनों अंगों की हिस्सा लेने वाली सेनाओं के साथ शॉर्ट मिलिट्री ट्रेनिंग और एक्सपर्ट-विषय चर्चाएं भी आयोजित की जाएंगी.  


अमेरिका की सेंट्रल कमांड के साथ मिलकर गोला-कारतूस दागेंगे भारत के जवान; टेंशन में आ जाएंगे आसिम मुनीर

अभ्यास में भारतीय सशस्त्र बलों की भागीदारी

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस अभ्यास में भारतीय सशस्त्र बलों की भागीदारी क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, साथ ही मित्र देशों के साथ संयुक्तता, अंतर-संचालन और सहयोग को बढ़ाती है.

गौरतलब है कि 1 सितंबर से अलास्का में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच वार्षिक मिलिट्री एक्सरसाइज, युद्ध-अभ्यास (यही नाम है युद्धाभ्यास का) होने जा रही है. इस एक्सरसाइज में भारत के 400 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं, जो अब तक हुए सभी युद्ध-अभ्यास के संस्करणों में सबसे ज्यादा हैं. 

ये भी पढ़ें:- चीन में 1.84 लाख करोड़ का नुकसान, पाकिस्तान में 300 से ज्यादा मौतें... भारत समेत पड़ोसी देशों में बारिश ने मचाई तबाही

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget