एक्सप्लोरर

Paper Leak: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों से मांगी माफी, नीट लीक पर बोले- किसी भी उल्लंघन को...

Supreme Court on NEET: सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि वह दोबारा से नीट एग्जाम करवाने का आदेश नहीं देने वाली है. नीट में गड़बड़ी को दिखाने वाली कोई सामग्री नहीं है.

Dharmendra Pradhan on NEET: नीट यूजी एग्जाम में धांधली के आरोप लग रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि वह दोबारा से एग्जाम करवाने के पक्ष में नहीं है. साथ ही उन सभी छात्रों की याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिन्होंने इसकी मांग की थी. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट से वादा किया कि वह पारदर्शी, छेड़छाड़ रहित और जीरो-एरर एग्जामिनेशन सिस्टम के तहत परीक्षा करवाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. 

सुप्रीम कोर्ट के मंगलवार (23 जुलाई) को सुनाए गए फैसले के बाद शिक्षा मंत्री ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यहां शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "हमारे लिए, जब छात्रों की परीक्षा की बात आती है, चाहे वह उच्च शिक्षा या नौकरियों के लिए हो, किसी भी प्रकार के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं करना हमारी प्राथमिकता रही है. इसलिए मोदी सरकार ने 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रीवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट' जैसा सख्त कानून देश में लागू किया है."

एनटीए में सुधार के लिए बनी समिति सौंपेगी रिपोर्ट: धर्मेंद्र प्रधान

शीर्ष अदालत के फैसले को लेकर बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए हमने वादा किया है कि हमारी सरकार पारदर्शी, छेड़छाड़ मुक्त और जीरो-गलती वाले एग्जाम सिस्टम के लिए प्रतिबद्ध है." उन्होंने कहा, "इस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए हमने एनटीए में सुधार के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का ऐलान किया है. ये समिति समर्पण के साथ काम कर रही है. समिति ने एक्सपर्ट्स की राय ली है और कई मॉडल्स पर काम किया है. वे जल्द एक रिपोर्ट सौंपने वाले हैं."

नीट धांधली में शामिल लोगों को नहीं बख्शेगी सरकार

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन छात्रों को लेकर भी बात की, जो नीट एग्जाम में कथित अनियमितता और धांधली को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने कहा, "मैं देश के युवाओं और छात्रों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम एनटीए को त्रुटि मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस प्रक्रिया में इन अनियमितताओं में शामिल सभी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सीबीआई अपना काम कर रही है."

यह भी पढ़ें: ‘दोबारा नहीं होगी NEET परीक्षा’, SC ने कहा- ऐसे सबूत नहीं कि एग्जाम की पवित्रता पूरी तरह से हुई प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget