एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार पर ED की कार्रवाई, शरद पवार और संजय राउत ने केंद्र पर साधा निशाना, पढ़ें बड़ी बातें

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जांच करने से निरंकुशता का पता चलता है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक रिश्तेदार के स्वामित्व वाली कंपनी की 6.45 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर ली. ईडी की इस कार्रवाई पर शिवसेना नेता संजय राउत और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जांच करने से निरंकुशता का पता चलता है. उन्होंने कहा, “बीजेपी उन राज्यों में इस प्रकार की कार्रवाई कर रही है, जहां वह सत्ता में नहीं है. इसका उद्देश्य सत्ता है.”

ईडी की इस कार्रवाई पर महाराष्ट्र में शिवेसान और कांग्रेस के साथ सरकार चला रही एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने भी सवाल उठाए. उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, "केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक फायदे के लिए गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. कुछ सालों पहले बहुत से लोगों को ईडी के बारे में पता तक नहीं था, लेकिन आज इसका इतना गलत इस्तेमाल हो रहा है कि गांव तक के लोगों को इसके बारे में पता है." 

शरद पवार ने कहा, “इन संसाधनों (केंद्रीय एजेंसियों) का दुरुपयोग आज राष्ट्र के सामने एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। यह कार्रवाई राजनीतिक कारणों से कुछ लोगों को परेशान करने के लिए की गई है.”

ईडी ने कहा कि उसने श्री साईबाबा गृहनिर्मिती प्राइवेट लिमिटेड के मुंबई के निकट ठाणे में स्थित नीलांबरी परियोजना में 11 आवासीय फ्लैटों को कुर्क करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थाई आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि ठाकरे की पत्नी रश्मि के भाई श्रीधर माधव पाटनकर, श्री साईबाबा गृहनिर्मिती प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं और उसे नियंत्रित करते हैं.

आपको बता दें कि इसी महीने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबियों पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की थी. शिवसेना का आरोप है कि केंद्र एजेंसियों के ज़रिए लगातार उनकी पार्टी से जुड़े लोगों को निशाना बना रही है.

आदित्य के करीबियों पर आईटी की छापेमारी पर उस वक्त संजय राउत ने कहा था, "मुझे लगता है जबतक BMC का चुनाव नहीं हो जाता है तब तक हर वार्ड में IT जाएगी. अब केंद्रीय एजेंसियों को यही काम रह गया है. पूरा देश जानना चाहता है कि केंद्रीय एजेंसी सिर्फ़ महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में ही छापेमारी क्यों करती है.''

संजय राउत लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि बीजेपी महाराष्ट्र सरकार को गिराने की साज़िश कर रही है. उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि क्या किसी और राज्य में उन्हें कोई नही मिलता है. हमें पता है कि यह सरकार गिराने की साजिश की जा रही है. हमने ED और IT को 50 नाम दिए हैं और सबूत के साथ पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. उन्होंने कहा था कि ED और IT ये नहीं समझते कि कोई सांसद अगर इस तरह की शिकायत करता है तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए.

The Kashmir Files: उमर अब्दुल्ला से लेकर अखिलेश यादव तक, 'द कश्मीर फाइल्स' के विरोध में उतरे ये दिग्गज, जानिए किसने क्या कहा

12वीं के नंबर नहीं, एंट्रेंस से होंगे 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन, UGC चेयरमैन ने समझाई CUET पैटर्न की ABCD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget