एक्सप्लोरर

समीर वानखेड़े पर अब ED ने दर्ज किया केस, शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स मामले में फंसाने की CBI दर्ज कर चुकी है FIR

Sameer Wankhede: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने के बाद समीर वानखेड़े सुर्खियों में आए थे. इसके बाद वह खुद ही रिश्वत लेने के मामले में फंस गए.

ED Case Against Sameer Wankhede: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार (10 फरवरी) को मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है. समीर वानखेड़े के खिलाफ 'प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए एक्ट) के तहत केस दर्ज किया गया है. ईडी ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद कुछ लोगों को समन भी किया है, जिनसे जांच एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करने वाली है.

प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी कर चुका है. अभी जिन लोगों को समन भेजा गया है, उनमें से कुछ एनसीबी से जुड़े हुए लोग भी हैं. इसके अलावा कुछ निजी लोग भी शामिल हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी. जांच एजेंसी ने इन सभी लोगों को पूछताछ में शामिल होने के लिए मुंबई स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है.  समीर वानखेड़े बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार करने के बाद सुर्खियों में आए थे. 

सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में दर्ज किया था केस

दरअसल, सीबीआई ने मई 2023 में समीर वानखेड़े और चार अन्य लोगों के खिलाफ ड्रग्स मामले में आर्यन खान को फंसाने के एवज में कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी. इन सभी लोगों पर आरोप था कि इन्होंने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 50 लाख रुपये लिए थे. एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने 29 जगहों पर छापेमारी की थी. 

वहीं, समीर वानखेड़े ने सीबीआई की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने और किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था. वहीं, इसी एफआईआर को आधार बनाते हुए ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. सूत्रों के मुताबिक केस में कार्डिलिया क्रूज मामले में रिश्वत की 50 लाख की रकम लौटाने का भी जिक्र है.

ईडी की कार्रवाई पर वानखेड़े ने क्या कहा?

समीर वानखेड़े ने कहा कि ईडी ने ईडी ने उक्त ईसीआईआर 2023 में दर्ज की थी. हैरानी वाली बात है कि यह ईसीआईआर सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है जो पहले से ही बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष सवालों के घेरे में है. चूंकि मामला विचाराधीन है, इसलिए मैं आगे कुछ भी टिप्पणी करने का इरादा नहीं रखता. मैं उचित समय पर अदालत में उचित जवाब दूंगा. मैं दोहराता हूं कि मुझे भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.

यह भी पढ़ें: 'मैं छत्रपति शिवाजी की जमीन से आता हूं, धमकियों से नहीं डरता...' समीर वानखेड़े ने इन लोगों के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget