एक्सप्लोरर

ED का एक्शन, नागालैंड के आतंकी संगठन NSCN के कोषाध्यक्ष समेत तीन लोगों की 7 करोड़ की संपत्ति जब्त

ईडी ने जो संपत्ति जब्त की है उसमें बैंक बैलेंस, म्यूच्यूअल फंड और बीमा की राशि शामिल है. एनएससीएन के कोषाध्यक्ष और उसकी पत्नी समेत तीन लोगों की सात करोड़ की चल संपत्ति अस्थाई तौर पर जब्त की है.

मणिपुर में उद्योगपतियों से उगाही कर वह पैसा आतंकवादी कामों में लगाने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने नागालैंड के आतंकवादी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (NSCN) के कोषाध्यक्ष और स्वयंभू कर्नल रायलूंग नसरंगबे, उसकी पत्नी रूथ चावांग समेत तीन लोगों की लगभग 7 करोड़ रुपए की चल संपत्ति अस्थाई तौर पर जब्त की है. इस चल संपत्ति में बैंक बैलेंस, म्यूच्यूअल फंड और बीमा राशि भी शामिल है.

ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि यह जांच ईडी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए द्वारा 9 जुलाई 2020 को दर्ज की गई एफआईआऱ और 29 दिसंबर 2020 को कोर्ट के समक्ष पेश किए गए आरोपपत्र के तहत शुरू की थी. इस जांच के तहत नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड आई एम के कोषाध्यक्ष और उनके सहयोगियों पर आरोप था कि वे लोग मणिपुर और नागालैंड में रंगदारी रैकेट को चला रहे थे और इसके तहत निर्माण कार्यों में लगी कंपनियों को डरा धमका कर अवैध वसूली कर रहे थे. यह भी आरोप है कि मणिपुर में जिस कंपनी ने सड़क निर्माण परियोजना शुरू की थी उनसे भी अवैध टैक्स के रूप में वसूली की जा रही थी.

यह भी आरोप है कि तमाम पैसे का उपयोग आपराधिक कृत्य और आतंकवादी कामों में किया जा रहा था. ईडी को जांच के दौरान पता चला कि मणिपुर के 4 जिलों के एनएससीएन आईएम के कमांडर सीधे कोषाध्यक्ष को रिपोर्ट कर रहे थे. यह जिले सेनापति, उखरुल, चंदेल और तामेंगलांग थे. आरोप के मुताबिक इन चारों जिले के प्रतिनिधि अपने द्वारा विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से की गई वसूली के विवरण सहित जबरन वसूली की गई रकम को रायलूंग को दे रहे थे क्योंकि वह सामूहिक नेतृत्व के कोषाध्यक्ष था.

आरोप के मुताबिक रायलुंग द्वारा भारी मात्रा में जबरन वसूली यानी अवैध टैक्स को अपनी पत्नी और अपने स्वयं के खातों में भी जमा कराया जा रहा था. साथ ही इस पैसे के जरिए कई म्यूच्यूअल फंड और बीमें भी खरीदे गए थे जो करोड़ों रुपए के थे. उगाही की यह रकम अप्पम मुइवा नाम के शख्स के खाते में भी जमा कराई जा रही थी . यह शख्स भी आतंकवादी संगठन से जुड़ा बताया गया है. ईडी ने जांच के बाद इस मामले में 6 करोड़ 88 लाख रुपए की चल संपत्ति जिसमें बैंक बैलेंस, बीमा और म्यूच्यूअल फंड आदि शामिल हैं, को आरंभिक तौर पर जप्त कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

सुप्रीम कोर्ट के बाहर युवक-युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास, फेसबुक लाइव के दौरान खुद को लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 37 प्रत्याशियों का किया ऐलान
केरल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 37 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
देश में कब मनाई जाएगी ईद? हो गया क्लीयर, इस ट्रस्ट ने कर दिया ऐलान
देश में कब मनाई जाएगी ईद? हो गया क्लीयर, इस ट्रस्ट ने कर दिया ऐलान
ईरान संकट: 9,000 से ज्यादा भारतीयों की चिंता, हॉर्मुज बंद होने से LNG सप्लाई पर खतरा, सरकार ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन
ईरान संकट: 9,000 से ज्यादा भारतीयों की चिंता, हॉर्मुज बंद होने से LNG सप्लाई पर खतरा, सरकार ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
Delhi EV Policy 2026: पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
Embed widget